केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

स्वच्छ भारत मिशन

पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मुंबई (मलाड) के दाना पानी बीच पर स्वच्छता अभियान का आयोजन :-

पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 14/12/2019 को दाना पानी बीच,मलाड, मुंबई में अफरोज शाह (पर्यावरण कार्यकर्ता) के सहयोग से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।श्री राजकुमार, भापुसे,महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, के रि पु बल अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने दाना पानी बीच के स्वच्छता अभियान में भाग लिया। स्वच्छ भारत अभियान के बाद,श्री राजकुमार, भापुसे, महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, के रि पु बल ने मीडिया के साथ बातचीत की और एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने और हमारे आस-पास को साफ रखने का संदेश दिया।
पश्चिमी क्षेत्रमुख्यालय के रि पु बल,समूह केंद्र, के रि पु बल पुणे, 102 द्रुत कार्य बल, 242 वाहिनी और 221 वाहिनी के300 अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में मौजूद रहे।

पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मुंबई के जुहू बीच पर स्वच्छता अभियान का आयोजन :-

पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पश्चिमी क्षेत्र केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलके साथ मिलकर मुंबई के जुहू बीच पर 07/12/2019 को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री आर. एस. रौतेला,उपमहानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र के रि पु बल, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, भापुसे, महानिरीक्षक,पश्चिमी क्षेत्र के औ सु बल, श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव अतिरिक्त महानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र के औ सु बल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 200 कार्मिक और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 600 कार्मिकों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जुहू बीच, मुंबई में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

113 बटा के रि पु बल धनोरा(महाराष्ट्र) द्वाराजल शक्ति अभियान का आयोजन:-

113 बटा के रि पु बल धनोरा(महाराष्ट्र) द्वारा 05/12/2019 को जल शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। 113 बटा के अधिकारीयों तथा कार्मिकों द्वारा धनोरा(महाराष्ट्र) में एक तालाब के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर जल शक्ति का सन्देश दिया गया।

पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों तथा संस्थानों द्वारास्वच्छता पखवाड़ाका आयोजन :-

पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों तथा संस्थानों द्वारा 01/12/2019 से 15/12/2019के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों तथा संस्थानों द्वारा विभिन्न स्वच्छता गतिविधियोंतथा कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के बीच स्वच्छ तथा स्वस्थ पर्यावरण के बारे में जागरूकता का संदेश फैलायागया।

पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलमें ‘स्वछता पखवाड़ा’का आयोजन:-

पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 01/12/2019 से 15/12/2019 के दौरान पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय में‘स्वछता पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया।इस आयोजन श्री बी. एस. सिद्धू , कमाण्डेन्टपश्चिमी क्षेत्र द्वारा अधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छ्ता प्रतिज्ञा दिलाई गयी और सीजीओ कॉम्प्लेक्स,सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई मेंस्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय के अधिकारी औरकार्मिक मौजूद रहे।

केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल,पश्चिमी क्षेत्र द्वारास्वच्छताअभियान का आयोजन:-

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पश्चिमी क्षेत्र द्वाराश्री अफरोज शाह,सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् के साथ मिलकर बेस्टनगर और मीठी नदी क्षेत्र मुंबई में 17/11/2019 को स्वच्छता अभियान का आयोजन गया।
श्री. डी. एस. राणा,उप कमांडेंट पश्चिमी क्षेत्र और200अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान केंद्रिय रिजर्व पुलिस बलके अधिकारियों और कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का संदेश दियागया।

ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्वपुलिस बल नागपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा'अभियान का आयोजन :-

ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नागपुर द्वारा 02 अक्टूबर 2019 को स्वच्छता ही सेवा'अभियान का आयोजन किया। इस आयोजन में ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नागपुर के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। इसी के साथ ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नागपुर में ग्रुप केंद्र कार्मिक और उनके परिवारों के बीच स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,पश्चिमी क्षेत्र द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन :-

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,पश्चिमी क्षेत्र द्वारा श्री अफरोज शाह,सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् के साथ मिलकर ने 02 अक्टूबर 2019 को मुंबई के वर्सोवा बीच पर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष मे स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
श्री राजकुमार,भापुसे,महानिरीक्षक,पश्चिमी क्षेत्र तथा श्री आर.एस. रौतेला,उपमहानिरीक्षक, श्री बी.एस. सिद्धू,कमांडेंट,श्री टी के हाती,कमांडेंट और 270 अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
श्री राजकुमार,भापुसे, महानिरीक्षक,पश्चिमी क्षेत्र ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए हर नागरिक को एकल उपयोग प्लास्टिक पर अंकुश लगाने पर जोर दिया जो हमारे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने नागरिकों से आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए जिम्मेदार होने की अपील की। श्री अफरोज शाह के साथ मिलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पिछले दिनों भी वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान चलाया गया था। उन्होंने इस संबंध में समर्पित प्रयासों के लिए श्री अफरोज शाह और अन्य स्वयंसेवकों की सराहना की और भविष्य में भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की भागीदारी का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री राजकुमार,भापुसे, महानिरीक्षक,पश्चिमी क्षेत्र द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मियों तथा उपस्थित 3000 नागरिक स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता प्रतिज्ञा भी ली गई।

192 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मे स्वच्छता अभियान :-

192 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 30 सितंबर 2019 को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । श्री जियाउ सिंह,कमांडेंट,192 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सरकारी अस्पताल और पुलिस संकुल क्षेत्र मे सफाई अभियान चलाया गया । इस आयोजन के जरिए 192 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्वच्छता का संदेश फैलाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन :-

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,पश्चिमी क्षेत्र द्वारा श्री अफरोज शाह,सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् के साथ मिलकर21 सितंबर 2019को अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर मुंबई के वर्सोवा समुद्र तट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
श्री राजकुमार,भापुसे, महानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र,श्री आर.एस. रौतेला,उपमहानिरीक्षक,श्री बी एस सिद्धू,कमांडेंट, श्री टी केहाती,कमांडेंट और 270 अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। श्री राजकुमार,भापुसे, महानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए हर नागरिक को एकल उपयोग प्लास्टिक के उपर अंकुश लगाने पर जोर दियाजो हमारे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं । उन्होंने नागरिकों से आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए जिम्मेदार होने की भी अपील की।
श्री अफरोज शाह,सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मिलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अतीत में भी वर्सोवा बीच पर कई सफाई अभियान चलाए हैं। उन्होंने इस संबंध में समर्पित प्रयासों के लिए श्री अफरोज शाह और अन्य स्वयंसेवकों की सराहना की और भविष्य में भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की भागीदारी का आश्वासन दिया।

स्वच्छता पखवाड़ा :-

दिनांक 01/12/2018से दिनांक 15/12/2018 तक पश्चिमी क्षेत्र,केरिपुबल के संस्थानों,समूह केंद्रो एवं बटालियनों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर समूह केंद्रो एवं बटालियनों परिक्षेत्रों के साथ- साथ कैंप से निकटवर्ती गांवों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

"स्वच्छता पाखवड़ा" दिनांक15/09/2018 से02/10/2018 तक :-

श्री राजकुमार,पुलिस महानिरीक्षक,पश्चिमी सेक्टर,केरिपुबल, के नेतृत्व में दिनांक 01/10/2018 को घास बाजार,ग़रीब नगर,बांद्रा पूर्व,मुंबई और नौपाडा झोपड़पट्टी परिक्षेत्र में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान चलाया गया। जिस में सेक्टर मुख्यालय,रेंज द्रुत कार्य बल मुंबई,रेंज पुणे,ग्रुप केंद्र पुणे, 102 द्रुत कार्य बल,डी एवं जी/221 बटालियन, 242 बटालियन केरिपुबल और बृहन्मुंबई महानगर पालिका मुंबई (BMC) के लगभग 350 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाश्चिमी क्षेत्र एवं इसके संस्थानों और यूनिटों द्वारादिनांक 15/09/2018 से02/10/2018 तक "स्वच्छता पाखवड़ा" के अवसर पर ग्रुप केंद्र एवं उनके परिक्षेत्र तथा नजदीकी गाँव में स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
दिनांक 02/10/2018 को श्री राजकुमार,भापुसे,पुलिस महानिरीक्षक,पश्चिमी सेक्टर, केरिपुबल,ने पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मियों के साथ अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने एवं स्वच्छता के बारे में जन-जन में जागरूकता फैलाने के लिए "स्वच्छता प्रतिज्ञा" ली।

दिनांक27/05/2018 को वर्सोवा बीच में स्वच्छता अभियान का आयोजन :-

भारत "विश्व पर्यावरण दिवस"- 2018का वैश्विक मेजबान है,जो 5 जून, 2018 को हुआ था। इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक प्रदुषण की समाप्ति”है। एकल प्लास्टिक उपयोग,प्रदुषण से निपटने के लिए दुनिया एक साथ आई है। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू किया गया एवं शुरुवात दिनांक 27/05/2018 को वर्सोवासमुद्र तट के साफ सफाई से हुई । इस अवसर पर श्री राजीव राय भटनागर,भापुसे,पुलिसमहानिदेशक,केरिपुबल और उनकी पत्नी श्रीमती मनु भटनागर,पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल और द्रुत कार्य बल के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहित लगभग 450 जवान उपस्थित थे।
श्री राजीव राय भटनागर,भापुसे, पुलिस महानिदेशक,केरिपुबल ने बेहद उत्साहपूर्वक औरसक्रिय रूप से सफाई अभियान में भाग लिया और आगे बढ़कर दूसरों को प्रेरित किया। केरिपुबल के अलावा,इस कार्यक्रम में कई अन्य सरकारी और निजी संगठनों ने भी हिस्सालिया।
इस अवसर पर वर्सोवा बीच में आयोजित एक समारोह में श्री राजीव राय भटनागर,भापुसे,पुलिस महानिदेशक,केरिपुबल को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति योगदान के लिए एवं इसके लिए पूर्ण सभी समर्थन के लिए सम्मानित किया गया। श्री एरिक सॉल्हेम,संयुक्त राष्ट्रपर्यावरण प्रमुख,श्री अतुल बगई,भारत में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख,श्री गजानन चंद्रकांत किर्तिकर (सांसद मुंबई उत्तर पश्चिम),डॉ भारती लोवेकर (विधायक,वर्सोवा),श्री अफरोज शाह, पृथ्वी चैंपियन,संयुक्त राष्ट्र (यूएनईपी), सुश्री दिया मिर्जा,भारत के लिए यूएनईपी गुडविल एंबेसडर,श्री संजय निरुपम (पूर्व सांसद) और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर 3,000 से अधिक स्वयंसेवकों की सभा को संबोधित करते हुए श्री राजीव राय भटनागर,भापुसे,पुलिस महानिदेशक,केरिपुबल ने जोर देकर कहा कि केरिपुबल पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवाद,नक्सलवाद और विद्रोह से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। केरिपुबल ने अब पर्यावरण की रक्षा और प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष रूप से प्लास्टिक प्रदूषण की चुनौती भी उठाई है। इसलिए,सभी केरिपुबल के परिसरों को प्लास्टिक मुक्त जोन के रूप में घोषित किया गया है,जिसमें कोई भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा,महानिदेशक,केरिपुबल ने इसके लिए और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के लिए अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया है।

दिनांक01/10/2017 को वर्सोवा बीच में स्वच्छता अभियान का आयोजन :-

दिनांक 01/10/2017 को श्री राजकुमार,भापुसे,पुलिस महानिरीक्षक,पश्चिमी सेक्टर कीअगुवाई में प. से. व102 बटा. द्वारा प्रख्यात समाज सेवक श्री अफरोज शाह के साथ वर्सोवा बीच मुंबई में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इस महान कार्य में लगभग200 स्वयंसेवक एवं अभिनेता रणदीप हुड्डा,गायक चॉंग व नार्वेजीयन के कौंसिल जनरल जैसे नामी गिरामी लोग भी शामिल हुए।