केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

पुलिस स्मृति दिवस

क्र.सं. विषय संक्षिप्त विवरण
  पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय और उसके अंतर्गत आनेवाली संस्थानों / बटालियनों में शौर्य दिवस मनाया गया:- पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय और उसके अंतर्गत आनेवाली संस्थानों तथा बटालियनों द्वारा दिनांक 09/04/2022 को शौर्य दिवस मनाया गया। श्री. रणदीप दत्ता, पीएमजी, महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल एवं अधिकारियों और कर्मियों ने दिनांक 09/04/2022 को सरदार पोस्ट कच्छ, गुजरात में ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने शपथ दिलाई और वीरता दिवस के महत्व के बारे में अवगत करवाया । इस दौरान पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत आनेवाली संस्थानों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
  पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया:-
संक्षिप्त इतिहास:-
9 अप्रैल,1965 को2बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रनऑफकच्छमें सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले कोविफलकऱ दिया।इसहमलेमें 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में6बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरोने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हरवर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: -
पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय केरिपुबल द्वारा102 द्रुकाब बटालियन के साथ दिनांक9 अप्रैल 2021 को तलोजा,नवी मुंबई में शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री चंद्र भूषण,पुलिस उप महानिरीक्षक,पश्चिमी सेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई तथा उन्होंने अपने संबोधन में शौर्य दिवस के इतिहास तथा सीआरपीएफ जवानों की वीरता की गाथा को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस आयोजन के दौरान श्री एस. राधाकृष्णन,पुलिस उप महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर, श्री बी.एस.सिद्धू,कमांडेंट पश्चिमी सेक्टर,श्री टी.के. हाती (पीएमजी) कमाण्डेन्ट पश्चिमी सेक्टर और पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय और102 द्रुकाब बटालियन के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।
  पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत संस्थानों तथा बटालियनों में शौर्य दिवस मनाया गया:- पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत संस्थानों तथा बटालियनों द्वारा दिनांक09/04/2021 को शौर्य दिवस मनाया गया। श्री के.एम.यादव पुलिस उप महानिरीक्षक,रेंज गांधीनगर एवं अधिकारियों और कर्मियों ने दिनांक09/04/2021 को कच्छ, गुजरात में ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने शपथ दिलाई और वीरता दिवस के इतिहास के बारे में भाषण दिया। इस दौरान पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत संस्थानों तथा बटालियनों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
  शौर्य दिवस:-
संक्षिप्त इतिहास:-

9 अप्रैल,1965 को2बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रनऑफकच्छमें सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले कोविफलकऱ दिया।इसहमलेमें 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में6बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरोने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हरवर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शौर्य दिवस2019:-
रेंज गांधीनगर :-
श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, केरिपुबल, श्री के. एम. यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक, समूह केंद्र गांधीनगर, श्री सुनील कुमार पार्थ, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज गांधीनगरएवं अधिकारियोंऔरकर्मियों ने दिनांक09/04/2019को कच्छ, गुजरात में शौर्य दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: -
दिनांक09/04/2019 को श्री आर. एस. रौतेला, पुलिस उप महानिरीक्षक, (प्रशासन, परिचालन, आसूचना),पश्चिमी क्षेत्र, श्री एस. राधाकृष्णन, पुलिस उप महानिरीक्षक, (संभवलेखा) पश्चिमी क्षेत्र, श्री संजीव शर्मा, पीएमजी, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज द्रुत कार्य बल, मुंबई सहित पश्चिमी क्षेत्र, मुख्यालय, रेंज द्रुत कार्य बल, मुंबई एवं102 रेंज द्रुत कार्य बल के अधिकारियों और कर्मियों ने शौर्य दिवस के अवसर102 रेंज द्रुत कार्य बल, तलोजा, नवी मुंबई में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शौर्य दिवस2018:-
दिनांक 09/04/2018 को "शौर्य दिवस” अवसर पर श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, केरिपुबल, श्री सुनील कुमार पार्थ, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज गांधीनगर, श्री राजेश ढकरवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुपकेंद्र गांधीनगर एवंश्री देवशंकर मिश्र, कमान्डेन्ट, कच्छ, गुजरात में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।
शौर्य दिवस2017:-
दिनांक09/04/2017 को "शौर्य दिवस” अवसर पर श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, केरिपुबल, श्री राजेश ढकरवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र गांधीनगर, कच्छ, गुजरात में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।