केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

सिविक एक्शन प्रोग्राम

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पश्चिमी सेक्टर, मुंबई के साथ नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित 13वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम:-

23 मार्च 2022 को शहीद दिवस के अवसर पर मुंबई में 13वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। श्री. रणदीप दत्ता, पीएमजी, महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल, मुंबई ने मुंबई विश्वविद्यालय में औपचारिक समारोह में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), महाराष्ट्र और गोवा ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पश्चिमी क्षेत्र, मुंबई के समन्वय से 22 से 28 मार्च 2022 तक सप्ताह भर चलने वाले जनजातीय युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद एवं उग्रवाद ग्रस्त राज्यों के जनजातीय युवाओं को अवसर प्रदान करना है।

श्री. रणदीप दत्ता, पीएमजी, महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल, मुंबई ने कहा, "जैसे-जैसे आप बढ़ते हैं, आपकी दृष्टि व्यापक होनी चाहिए"। उन्होंने विविधता में एकता और कैसे केरिपुबल अपने आप में एक मिसाल है, इस बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से आगे आकर केरिपुबल में शामिल होने और राष्ट्रीय एकता के इस संदेश को पूरे देश में ले जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा, "अगर दो आदिवासी छात्र भी आगे आएं और अर्धसैनिक बल में शामिल हों, तो भी मैं इस आयोजन में अपनी भागीदारी को सफल मानूंगा," उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "केरिपुबल ने साइकिल रैलियां आयोजित कीं जो गढ़चिरौली से केवडिया, गुजरात तक गईं, जिसमें 50% प्रतिभागी महिलाएं थीं," श्रीमती रितु दत्ता, अध्यक्ष RCWA पश्चिमी सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन और श्रीमती इंद्राणी यादव, कमांडेंट, पश्चिमी सेक्टर, मुख्यालय, मुंबई ने भी भाषण के माध्यम से छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन समारोह में बिहार और तेलंगाना के 220 से अधिक आदिवासी युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने राज्य विशिष्ट के आदिवासी नृत्य भी किए। श्री. प्रकाश कुमार, खाद राज्य निदेशक, एनवाईकेएस, महाराष्ट्र और गोवा, श्रीमती। वसंती काधीरवन शारीरिक शिक्षा विभाग, मुंबई और श्री। यशवंत मानखेड़कर उप निदेशक एनवाईके, मुंबई और पुणे इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।

नेहरू युवा केंद्र, गडचिरोली द्वारा आयोजित 13वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान इंदौर यात्रा कार्यक्रम :-

कार्यालय उप महानिरीक्षक (परिचालन) गडचिरोली, केरिपुबल और नेहरू युवा केंद्र, गडचिरोली के सहयोगसे 13 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम दिनांक 24/12/2021 से 30/12/2021 तक गडचिरोली के आदिवासी युवाओं हेतु इंदौर यात्रा का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री सपन सुमन, उप. कमांडेंट, कार्यालय उप महानिरीक्षक (परिचालन) गडचिरोली केरिपुबल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में गडचिरोली जिले से आये आदिवासी युवा सम्मिलित हुए।

113 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन:-

113 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा तहसील धनोरा,जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के आसपास नक्सल प्रभावित गांवों में माह मई2021 के दौरान सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री जी.डी. पंढरीनाथ,कमांडेंट 113 बटालियन के मार्गदर्शन में विभिन्न उपयोगी कार्यक्रम/ गतिविधियाँ जैसे की युवाओं के लिए मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण,घरेलू बर्तन तथा मच्छरदानी वितरण, स्कूली बच्चों के लिए किताबें,सोलर लाइट पोस्ट की स्थापना, हैंड पंप,सोलर वाटर सिस्टम की स्थापना आदि आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री जी डी पंढरीनाथ,कमांडेंट 113 बटालियन ने छात्रों को प्रेरित किया और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की उपयोगिता पर जोर दिया। यह समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की की ओर से की गई एक पहल है। इस मौके पर113 बटालियन केरिपुबल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

09 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलद्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन:-

09 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलद्वारानक्सल प्रभावित गाँव कमलापुर, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) मेंदिनांक 13/03/2020 को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन कियागया।इस कार्यक्रम के दौरानश्री रवींद्र भगत, कमांडेंट 09 बटा .के.रि.पु.बलद्वारावंचित आदिवासी छात्रों को स्कूल बैग, स्कूल के जूते, स्टेशनरी आइटम का वितरण किया गया।श्री रवींद्र भगत, कमांडेंट 09 बटा के.रि.पु.बल ने छात्रों को प्रेरित किया और राष्ट्र निर्माण में अध्ययन की उपयोगिता पर जोर दिया।यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा समाज में शांति और सदभावनास्थापित करने के लिए एक उपक्रम था। इस अवसर पर 09 बटा के.रि.पु.बल के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

09 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलद्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन :-

09 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलद्वारारेपनपल्ली, जिला गढ़चिरौली(महाराष्ट्र) मेंदिनांक 12/03/2020 कोसिविक एक्शन कार्यक्रमकेतहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया।इस कार्यक्रम के दौरान श्री रवींद्र भगत, कमांडेंट 09 बटा .के.रि.पु.बल व श्री राहुल गायकवाड़, एस.डी.पी.ओ. जिमलगुट्टा, के उपस्थिति में सभी प्रतिभागी टीमों को वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट और स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। श्री रवींद्र भगत, कमांडेंट 09 बटा ने युवाओं को "खेलो इंडिया" के नारे के साथ उन्हें मुख्यधारा में रहने हेतु प्रोत्साहित किया।यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा समाज में शांति और सदभावनास्थापित करने के लिए एक उपक्रम था। इस अवसर पर 09 बटा केरिपुबल के अधिकारीऔर कार्मिक उपस्थित रहे।

09 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलद्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन :-

09 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा अहेरी जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के में दिनांक 01/03/2020 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजनकिया।
इस कार्यक्रम में 09 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गए।श्री रविंद्र भगत, कमाण्डेन्ट 09 बटा ने इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं और मुख्यधारा में रहने के लाभों के बारे में जानकारी दी।
यह समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एक पहल थी।इस अवसर पर 09 बटा के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

192 बटा के.रि.पु.बल गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) द्वारासिविक एक्शन कार्यक्रमका आयोजन:-

192 बटा के.रि.पु.बल गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) द्वारादिनांक 20/02/2020 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 192 बटा के.रि.पु.बल गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) द्वाराजिला गढ़चिरौली के ग्राम साखेरा में एक हैंडपंप स्थापित किया गया। इस हैंडपंप से गांव के निवासियों को पीने के पानी की सुविधा मिली है। ग्रामीणों ने केंद्रीयरिजर्वपुलिसबल के पहल की सराहना की।

37 बटा के.रि.पु.बल गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) द्वारासिविक एक्शन कार्यक्रमका आयोजन:-

37 बटा के.रि.पु.बल गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) द्वारा दिनांक 20/02/2020 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे कि फसल बीज वितरण, कपडे और बर्तन वितरणवचिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयासाथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई। केंद्रीयरिजर्वपुलिसबलकी इस पहल से कई ग्रामीणों को लाभ हुआ।इस अवसर परश्री श्रीराम मीणा, कमाण्डेन्ट तथा 37 बटा के.रि.पु.बल के अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

37 बटा के.रि.पु.बल द्वारा जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन:-

37 बटा के.रि.पु.बल द्वारा दिनांक 07/02/2020को जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान राजे धर्म राव कॉलेज,नागेपल्ली (महाराष्ट्र) में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शोषित आदिवासी लोगों विशेषकर महिलाओं और छात्रों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही माओवादियों के लिए सरकारी पुनर्वास योजनाएं भी बताई गईं। श्री श्रीराम मीना, कमांडेंट 37 बटा के द्वारा श्रोताओंको सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विभिन्न योजनाओं के लगभग200 फार्म वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सामाजिक विद्रोहियों और माओवादियों की हिंसा पर प्रकाश डाला गया। इस समारोह में300 से अधिक सिविल लोगों के साथ 37 बटा के.रि.पु.बल के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

113 बटा . केरिपुबल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन.

दिनांक27/03/19 को 113 बटा . केरिपुबल के मुख्यालय में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और छात्रों को साइकिल,खेल सामग्री, सोलर लाइट,बर्तन आदी का वितरन किया गया।श्री एन. शिवा शंकरा, कमांडेंट113 बटा केरिपुबल, श्री लुइज़ हेल्स, ब्राजील से एक विशिष्ट अतिथि (वर्तमान में आईआईटी चेन्नई के दिशा-निर्देशों के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में शोध कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं), एवं अन्य नागरिक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

37 बटा .द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन:-

37 बटा .केरिपुबल, अहेरी, गढ़चिरौली द्वारा एक सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान भामरागढ़ परिक्षत्र के मलमपदुर और हेमलकासा के गरीब ग्रामीणों को मछली बीज, साड़ियां, मच्छरदानी आदि का वितरण किया और ग्राम- खंडी, नरगुंडा, जिला- गढ़चिरौली मेंएक हैंड पंप लगवाया गया।

113 बटा .द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन :-

दिनांक 20/02/2019 को 113 बटा केरिपुबल, धनोरा, गढ़चिरौली द्वारा ग्राम - मुरुमगाँव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत महुआ फूल और गोंद संग्रह और अन्य वन उपज का प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रयास) का आयोजन किया गया। इस 28 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुरुमगाँव और इसके आसपास के 40आदिवासियों युवकोंको गोंद संग्रह और अन्य वन उत्पादोंकी संकलन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

37 बटा द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन:-

37 बटालियन केरिपुबल द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र केआदिवासी छात्रों के लिए केरिपुबल में रिक्तियों के लिए ऑनलाइन भर्ती फॉर्म भरवाना, छात्रों को किताबों का वितरण करना, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को गमछा वितरण करना एवं रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

View Photo Gallery

गडचिरोली में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2018- 19

श्री राजकुमार,भापुसे, पुलिस महानिरिक्षक, पश्चिमी क्षेत्र,केरिपुबल, ने दिनांक 07/02/2019 से 08/02/2019 तक गढ़चिरौली स्थित केरिपुबल की बटालियनों का दौरा किया। जिस दौरान उन्होंने दिनांक07/02/2019 को मुख्यालय/ 192 बटा . केरिपुबलमें सिविक एक्शन प्रोग्राम वर्ष 2018-19 के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया। पुलिस महानिरिक्षक,पश्चिमी क्षेत्र, ने 113 एवं 192 बटा केरिपुबल द्वारा आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम वर्ष2018-19निधि के तहत खरीदी किए गए विभिन्न जीवनावश्यक वस्तुओं जैसे की- बर्तन,कंबल, सोलर लैंप,लालटेन, प्लास्टिक पानी की टंकी,खेल सामग्री आदि वस्तुओं का वितरण किया। इसके अलावाउन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी संघों को खेल सामग्री एवंनकदी पुरस्कारों से सम्मानित किया।
श्री राजकुमार,भापुसे, पुलिस महानिरिक्षक पश्चिमी सेक्टर,केरिपुबल, ने दिनांक 08/02/2019 को 9 एवं37 बटा केरिपुबल का भी दौरा किया इस अवसर पर सिविक एक्शन प्रोग्राम वर्ष2018- 19 के तहत 9 एवं37 बटा केरिपुबल द्वारा खरीदी किए गए वस्तुओं जैसे की- लालटेन,सोलर लैम्प, मच्छर दानी,कंबल, बर्तन आदि जीवश्यक वस्तुओं कावितरण किया। श्री संजय कुमार, पुलिस उप महानिरिक्षक,परिचालन, गढ़चिरौली रेंज,गढ़चिरौली स्थित केरिपुबल के वाहिनियों के कमांडेंट, महाराष्ट्रपुलिस केअधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। पुलिस महानिरिक्षक,पश्चिमी सेक्टर ने इस अवसर पर मीडिया कर्मी कोभी संबोधित किया और उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं से अवगत कराया। वामपंथी नक्सलवाद ग्रस्त क्षेत्र में केरिपुबल के परिचालनीक कार्य के साथ-साथ सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की उपस्थितों ने पूरी-पूरी प्रशंसा की।
दिनांक03/02/2019 से 08/02/2019 तक191 बटा केरिपुबल ने जिला परिषद मैदान, एटापल्ली में "खेलेगा एटापल्ली तो खिलेगा एटापल्ली" इस खेल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया।दिनांक 08/02/2019 को श्री प्रभाकर त्रिपाठी,कमांडेंट 191 बटा . केरिपुबल ने खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किए औरसिविक एक्शन कार्यक्रमवर्ष2018- 19 के तहत जरूरतमंद आदिवासी ग्रामीणोंको सिलाई मशीन,कंबल, बर्तन,मेसन सामग्री, खेल सामग्री,स्कूल बैग आदि वितरित किए।इस अवसर पर एकसांस्कृतिक कार्यक्रम काभी आयोजन कियागयाथा।
श्री राजकुमार,भापुसे, पुलिसमहानिरिक्षक, पश्चिमी सेक्टर,केरिपुबल, दिनांक 08/02/2019 को 9 एवं 37 बटा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उपस्थित थे।

गडचिरोली में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2017- 18

श्री नितीन गडकरी,कैबिनेट केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और नौवहन मंत्री एवं श्रीहंसराज अहीर,केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि की उपस्थिति में दिनांक 31/03/18 गडचिरोली में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।
समारोह के दौरान श्री कनकरत्नम,भापुसे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र,श्री राजकुमार, भापुसे,पुलिस महानिरिक्षक, केरिपुबल,पश्चिमी क्षेत्र, डॉ टी शेखर,पुलिस उप महानिरिक्षक (परिचालनिक), केरिपुबल,गडचिरोली में तैनात केरिपुबल के वाहिनियों के कमांडेंट और अन्य स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री नितीन गडकरी,केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और नौवहन के द्वारा सिलाई मशीन,सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मेसन कामकाजी वस्तुओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। समारोह में गडचिरोली के विभिन्न दुर्गम गांवों के लगभग 200 लाभार्थी परिवार उपस्थित थे।
समारोह के दौरान श्री राजकुमार,भापुसे, पुलिस महानिरिक्षक,केरिपुबल, पश्चिमी क्षेत्र,ने बताया कि, कुल रुपये 1,30,20,000 /- को गृह मंत्रालय द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के लिए पश्चिमी क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पूरे साल में गडचिरोली के विभिन्न दुर्गम गांवों के लगभग 1200 से अधिक परिवारों को इस कार्यक्रम द्वारा लाभान्वित किया गया था। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 30 परिवारों में प्रत्येक को 5-5 बकरियां वितरित की गई,25 परिवारों को मछली बीज,100 परिवारों को 10-10 मुर्गियां वितरित की गई। 170 युवाओं को रेशम उत्पादन में प्रशिक्षित किया गया। 50 युवाओं को सीआईपीईटी(CIPET)पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित किया गया। 200 युवाओं को बेसिक कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षित किया गया। 150 युवाओं को ड्राइविंग में एवं 250 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षिण प्रमाणपत्र और सिलाई मशीन वितरित की गई।