केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

वर्षगांठ

क्र.सं. विषय संक्षिप्त विवरण
  192 बटा के रि पु बल गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) में स्थापना दिवस: - 192 बटा के रि पु बल द्वारा दिनांक 12/09/2020 को भव्य तरीके से ‘स्थापना दिवस’ मनाया गया। श्री जियाउ सिंह, कमांडेंट 192 बटा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सैनिक सम्मेलन के माध्यम से अधिकारियों और कर्मियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।
  37 बटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा आयोजित 53 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम: - 37 बटा. के. रि. पु. बल ने दिनांक01/07/2020 को अहेरी (महाराष्ट्र) में अपना 53 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे पौधा रोपण, शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि,सैनिक सम्मेलन, सभी मेस में बड़ा खाना आदि आयोजन किए गए ।
श्री. श्रीराम मीणा, कमाण्डेन्ट ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर एक पौधरोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों और कर्मियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर37 बटा केरिपुबल के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।
  192बटा.केरिपुबल:- 192 बटा केरिपुबल ने दिनांक 12/09/2018को अपना 11 वॉ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्हास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री टी. शेखर, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंजगढ़चिरोली ने आयोजित मेले का उद्घाटन किया एवं खेल-कूद स्पर्धा में शामिल हुए। श्री टी. शेखर, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, गढ़चिरोली एवं श्री जियाउ सिंह, कमांडेंट,192बटा ने बटालियन के कार्मिकों को 11वें स्थापना दिवस की बधाई दी।
  ग्रुप केंद्र गांधीनगर:- ग्रुप केंद्र गांधीनगर ने दिनांक 01/08/2018 को अपना 51 वाँस्थापना दिवस मनाया । श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र, केरिपुबल ने इस अवसरपरग्रुप केंद्र गांधीनगर का दौरा किया और व्यायामशाला और हर्बलगार्डन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक वृक्षारोपण अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
  37बटा. केरिपुबल:- 37 बटा केरिपुबल ने दिनांक 01/07/2018 को अपना 51 वॉ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्हास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री श्रीराम मीणा, कमांडेंट, 37 बटा. केरिपुबल ने आयोजित मेले का उद्घाटन किया एवं बटालियन के कार्मिकों को51 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।