केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

गणतंत्र दिवस

क्र.सं. विषय संक्षिप्त विवरण
  पश्चिमी सेक्टर के रि पु बल और उसके अंतर्गत आनेवाले ग्रुप केन्द्रों एवं बटालियनओ द्वारा 73 वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन:- पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय केरिपुबल द्वारा 102 बटालियन द्रुकाब तलोजा, नवी मुंबई में दिनांक 26 जनवरी 2022 को में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री रणदीप दत्ता, पीएमजी, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर ने बतौर मुख्य अथिति ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी एवं तत्पश्चात उन्होंने अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व व गौरव के बारे में बताया तथा केरिपुबल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े।
इस आयोजन के दौरान श्री चंद्र भूषण, पुलिस उप महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, श्री पी.सी.झा, पीएमजी, उप महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, श्री बी. एस. सिद्धू, कमाण्डेन्ट पश्चिमी सेक्टर, श्री जयंत कुमार, कमाण्डेन्ट पश्चिमी सेक्टर, श्री राजेश कुमार (पीएमजी) कमाण्डेन्ट 102 द्रुकाब के साथ अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नवी मुंबई के अंतर्गत आनेवाले ग्रुप केन्द्रों एवं बटालियनओ द्वारा भी 73 वें गणतंत्र दिवस को विभिन्न तरीकों से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 72 वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन:- पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय केरिपुबल द्वारा 102 द्रुकाब बटालियन के साथ दिनांक 26 जनवरी 2021 को तलोजा,नवी मुंबई में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर श्री चंद्र भूषण,पुलिस उप महानिरीक्षक,पश्चिमी सेक्टर ने बतौर मुख्य अथिति ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को 72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। तत्पश्चात,उन्होंने अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व व गौरव के बारे में बताया तथा केरिपुबल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े।
इस आयोजन के दौरान श्री एस. राधाकृष्णन,पुलिस उप महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर,श्री एस.एस. सिद्धू,कमांडेंट पश्चिमी सेक्टर,श्री टी.के. हाती (पीएमजी) कमाण्डेन्ट पश्चिमी सेक्टर,श्री राजेश कुमार (पीएमजी) कमाण्डेन्ट 102 द्रुकाब के साथ कुल 400 अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
  ग्रुप केंद्र केरिपुबल गांधीनगर द्वारा 72 वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन:- ग्रुप केंद्र केरिपुबल गांधीनगर द्वारादिनांक 26 जनवरी 2021 को 72 वाँ गणतंत्र दिवस मनायागया। इस मौके पर श्री संजय आ. लाठकर,भापुसे,महानिरीक्षकपश्चिमी सेक्टर ने बतौर मुख्य अथिति ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को 72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। तत्पश्चात,उन्होंने अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व व गौरव के बारे में बताया तथा केरिपुबल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े।
इस अवसर पर वीरनारी ज्योतिबेन दिनेश बोरसे द्वाराश्री.संजयआ.लाठकर,भापुसेमहानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर की उपस्थिति में शहीद सिपाही /जीडी बोरसे दिनेश दिपक (पीपीएमजी)मार्ग का उद्घाटन किया गया।
इस दौरान श्री.संजयआ.लाठकर,भापुसेमहानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर ने ग्रुप केंद्र कैंपस का दौरा किया साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने'सैनिक सम्मेलन'के माध्यम से ग्रुप केंद्र के अधिकारियों और कर्मियों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री के.एम. यादव,उप महानिरीक्षकग्रुप केंद्र केरिपुबल गांधीनगर के अन्य अधिकारियों और कर्मियों के साथ मौजूद रहे।
  पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत संस्थानों तथा बटालियनों में 72 वेंराष्ट्रीयगणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन:- पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत संस्थानों तथा बटालियनों द्वारा दिनांक26/01/2021को72वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस आयोजन के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में प्रेरक भाषण दियागया साथ ही केरिपुबल के पदक विजेताओं के नाम पढ़कर सुनाये गएसाथ ही जवानों को मिठाई वितरीत की गयी। इस अवसर पर पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत संस्थानों तथा बटालियनों के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।
  71वॉराष्ट्रीयगणतंत्र दिवस समारोह:-
पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल:-
पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 102 बटा द्रुकाब,तलोजा,नवी मुंबई में दिनांक 26/01/2020 को 71 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री संजय आ. लाठकर,भापुसे,महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बोलते हुए के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम भी पढ़े। श्री संजय आ. लाठकर,भापुसे,महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर द्वारा जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर पश्चिमी सेक्टर के रि पु बल,रेंज कार्यालय द्रुकाब,102 बटा द्रुकाब और 221 बटा के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे।
ग्रुप केंद्र के रि पु बल पुणे :-
ग्रुप केंद्र के रि पु बल पुणे द्वारा दिनांक 26/01/2020 को 71 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री बी.के.टोपो,उप महानिरीक्षक,ग्रुप केंद्र के रि पु बल पुणेद्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भाषण दिया साथ ही के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र के रि पु बल पुणे के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।
ग्रुप केंद्र के रि पु बल नागपुर :-
ग्रुप केंद्र के रि पु बल नागपुर द्वारा दिनांक 26/01/2020 को 71 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री संजय कुमार,उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र के रि पु बल नागपुरद्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भाषण दिया साथ ही के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र के रि पु बल नागपुर के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।
ग्रुप केंद्र के रि पु बल गांधीनगर :-
ग्रुप केंद्र के रि पु बल गांधीनगर द्वारा दिनांक26/01/2020को71वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री के एम यादव,उप महानिरीक्षक,ग्रुप केंद्र के रि पु बल गांधीनगर द्वारा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भाषण दिया और के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र के रि पु बल गांधीनगर के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
09बटा के रि पु बल :-
09 बटा के रि पु बल द्वारा दिनांक 26/01/2020 को71वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री आर. के. श्रीवास्तव,द्वितीय कमान अधिकारी09बटा के रि पु बल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भाषण दिया साथ ही के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर09बटा के रि पु बल के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।
191बटा के रि पु बल :-
191 बटा के रि पु बल द्वारा दिनांक 26/01/2020 को71वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री प्रभाकर त्रिपाठी,कमाण्डेन्ट 191 बटा के रि पु बल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भाषण दिया साथ ही के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर 191 बटा के रि पु बल के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।
192 बटा के रि पु बल :-
192 बटा के रि पु बल द्वारा दिनांक 26/01/2020 को71वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री मानस रंजन,उप महानिरीक्षक (परिचालन) गढ़चिरौली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में भाषण दिया साथ ही के रि पु बल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। जवानों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्री जियाऊ सिंह कमाण्डेन्ट 192 बटा तथा 192बटा के रि पु बल के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहें।
  70 वॉ गणतंत्र दिवससमारोह:-
समूह केंद्र,गांधीनगर:-
विशेष महानिदेशक,दक्षिण अंचल,ने दिनांक 26/01/2019 को 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समूह केंद्र गांधीनगर के क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कियातथा उपस्थित अधिकारीयों और कार्मिकोंको एवं उनकें परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी एवं मिष्टान का वितरण कियातत्पश्चात महोदय ने सैनिक संमेलन को सम्बोधित किया एवं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रहें। श्री आर.पी.सिंह,भापुसे,विशेष महानिदेशक,दक्षिण अंचल,ने दिनांक 25/01/2019 को श्री के. एम. यादव,पुलिस उप महानिरिक्षक,गांधीनगर की उपस्थिति में समूह केंद्र गांधीनगर में कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन कियाएवंसमूह केंद्र गांधीनगर के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
समूह केंद्र,पुणे:-
दिनांक26/01/2019को श्री राजकुमार,भापुसे,पुलिस महानिदेशक,पश्चिमी सेक्टर ने समूह केंद्र पुणे में70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसरपर उन्होने आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ में विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया।
पश्चिमी क्षेत्र,मुख्यालय:-
दिनांक26/01/2019को70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री आर,एस,रौतेला,पुलिस उप महानिरीक्षक,प्रशासन,पश्चिमीक्षेत्र,ने श्री संजीवशर्मा,पीएमजी,पुलिस उप महानिरीक्षक,द्रुत कार्य बल,मुंबई,श्री एस,राधाकृष्णन,पुलिस उप महानिरीक्षक,लेखा,पश्चिमी क्षेत्र,मुख्यालय पश्चिमीक्षेत्र,रेंज द्रुत कार्य बल,मुंबई, 102द्रुत कार्य बल,डी एवं जी221बटा,केरिपुबल केअधिकारीऔर जवानों की उपस्थिति में क्वार्टर गार्ड,102द्रुत कार्य बल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
191बटा. केरिपुबल:-
श्री प्रभाकर त्रिपाठी,कमांडेंट, 191बटा केरिपुबल ने70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर नगर परिषद परेड ग्राउंड,वाडसा में हाई स्कूल छात्राओं नेपरेड़ मार्च किया। इस अवसर पर मुख्यालय191बटा में वॉलीबॉल मैच और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।