केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

केरिपुबल की वर्षगांठ

क्र.सं. विषय संक्षिप्त विवरण
  पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेक्टर के अंतर्गत आनेवाले ग्रुप केन्द्रों एवं बटालियनओ द्वारा दिनांक 19/03/2022 को 83 वें के. रि. पु. बल स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन :- पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नवी मुंबई द्वारा दिनांक 19/03/2022 को 102 द्रुत कार्य बल, तलोजा, नवी मुंबई में के.रि.पु.बल का 83 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नवी मुंबई के अंतर्गत आनेवाले ग्रुप केन्द्रों एवं बटालियनओ द्वारा भी के.रि.पु.बल का 83 वां स्थापना दिवस विभिन्न तरीकों से मनाया गया।
पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय, केरिपुबल द्वारा 102 बटालियन द्रुकाब तलोजा, नवी मुंबई में दिनांक 19 मार्च 2022 को 83 वां केरिपुबल दिवस - 2022 मनाया गया। इस अवसर पर श्री चंद्र भूषण, उप महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर, ने बतौर मुख्य अथिति के रूप में और अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को 83 वां केरिपुबल दिवस - 2022 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की देश में शांति एवं सदभाव बनाये रखने में भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन के दौरान श्री पी. सी. झा, पीएमजी, उप महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, श्री बी. एस. सिद्धू, कमाण्डेन्ट पश्चिमी सेक्टर, श्री जयंत कुमार, कमाण्डेन्ट पश्चिमी सेक्टर, श्री राजेश कुमार, पीएमजी, कमाण्डेन्ट 102 द्रुकाब के साथ अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
  पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा के. रि. पु. बल के 83 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन:- आयोजन:-
पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नवी मुंबई द्वारा दिनांक 27/07/2021 को 102 द्रुत कार्य बल, तलोजा, नवी मुंबई में के.रि.पु.बल का 83 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नवी मुंबई के अंतर्गत आनेवाले ग्रुप केन्द्रों एवं बटालियनओ द्वारा भी के.रि.पु.बल का 83 वां स्थापना दिवस विभिन्न तरीकों से मनाया गया।
इस अवसर पर श्री रणदीप दत्ता, पीएमजी, पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल द्वारा ग्रुप केंद्र केरिपुबल पुणे में बल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की देश में शांति एवं सदभाव बनाये रखने में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बल की गौरवशाली गाथाओं के बारे में बताया तथा बल के 83 वें स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी।
पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय केरिपुबल ने 102 द्रुकाब के साथ मिलकर 102 द्रुकाब, तलोजा, नवी मुंबई में 83 वाँ केरिपुबल स्थापना दिवस मनाया। श्री चंद्र भूषण, पुलिस उप महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि शुभकामनाएं दीं और केरिपुबल के पदक विजेताओं के नाम पढ़े। के.रि.पु.बल का 83 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 25/07/2021 को पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय केरिपुबल द्वारा नेरुल जिमखाना नवी मुंबई में रोटरी क्लब ऑफ नवी मुंबई और टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल खारघर के सहयोग से "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया। पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय केरिपुबल और 102 द्रुकाब कर्मियों ने इस नेक कार्य में भाग लिया और हमारे साथी नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए कुल 62 यूनिट रक्तदान किया गया।
  पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वाराके. रि. पु.बल के82 वे स्थापना दिवस कार्यक्रमका आयोजन:- पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नवी मुंबई द्वारा दिनांक27/07/2020 को 102 द्रुत कार्य बल,तलोजा, नवी मुंबई में के.रि.पु.बल का82वां स्थापनादिवसमनायागया।पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,नवी मुंबई के अंतर्गत आनेवाले ग्रुप केन्द्रों एवं बटालियनओ द्वारा भी के.रि.पु.बल का82 वां स्थापनादिवस विभिन्न तरीकोंसे मनाया गया।
इस अवसर पर श्री संजय आनन्द लाठकर,भापुसे, महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की देश में शांति एवं सदभाव बनाये रखने में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बल की गौरवशाली गाथाओं के बारे में बताया तथा वर्तमान परिदृश्य में कोरोना आपदा के दौरान जवानो द्वारा कर्तव्यपरायणता की जा रही ड्यूटीयो की सराहना की।अंत में सभी से इसी तरह राष्ट्र हित में, प्रकृति हित में बल की महान परंपराओं से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया तथा बल के82 वेस्थापनादिवस की सभी को बधाई दी।
  के.रि.पु.बल की 80 वीं वर्षगांठ:-
केरिपुबल की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित परेड समारोह में पश्चिमी क्षेत्र के मार्चिंग दस्तें को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता चुना गया:-
दिनांक 19/03/2019 को केरिपुबल की80 वींवर्षगांठ के अवसर पर कादरपुर, गुरुग्राम में आयोजित परेड समारोह में पश्चिमी क्षेत्र के मार्चिंग दस्तें को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता चुना गया। श्री राजकुमार, भापुसे , पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र,केरिपुबल परेड के साक्षी बनें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तें के पुरस्कार स्वरुप ट्रॉफी को परेड में सहभागी जवानों के साथ स्वीकार किया।
पश्चिमी सेक्टर :-
पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल मुख्यालय ने दिनांक19 मार्च, 2019 को बल का80 वाँ स्थापना दिवस मनाया। श्री संजीव शर्मा,पीएमजी, पुलिस उप महानिरीक्षक,रेंज द्रुत कार्य बल, मुंबई,ने 102 बटालियन द्रुत कार्य बल के क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। इस अवसर पर जवानों को मिष्ठान का वितरण किया गया। श्री एस,राधाकृष्णन, पुलिस उप महानिरीक्षक,पश्चिमी क्षेत्र, मुख्यालय पश्चिमी क्षेत्र,रेंज द्रुत कार्य बल, मुंबई, 102द्रुत कार्य बलबटा,डी एवं जी 221 बटा,केरिपुबल के अधिकारी और जवान इस अवसर पर उपस्थित थे ।
  के.रि.पु.बल की79वीं वर्षगांठ:-
पश्चिमीसेक्टरकेरिपुबल के संस्थानों में बलके 79 वाँस्थापनादिवस समारोहकाआयोजन:-
पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल मुख्यालय ने दिनांक27 जुलाई, 2018 को बल का79 वाँ स्थापना दिवस मनाया। श्री राजकुमार,भा. पु. से., पुलिस महानिरीक्षक,पश्चिमी सेक्टर ने 102 बटालियन द्रुत कार्य बल के क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। इसके पश्चात केरिपुबल एवं द्रुत कार्य बल के कार्मिकों को डीजी डिस्क व प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया। श्री राजकुमार,भा. पु. से., पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया एवं केरिपुबल व द्रुत कार्य बल के कर्मचारियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएँ दी। पुलिस महानिरीक्षक ने102 बटालियन परिसर में स्थित कैंसर वार्ड का दौरा किया और रोगियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल-चाल जाना। इस अवसर पर,नवी मुंबई महानगरपालिका के श्री राजेंद्र सोनवणे मुख्य स्वच्छता निरीक्षक,ने "प्लास्टिक के लिए पूर्ण असहनशीलता” विषय पर एक व्याख्यान दिया। बल स्थापनादिवसके अवसर परपश्चिमीसेक्टरकेरिपुबल एवं 102 बटालियन द्वारानिम्न लिखितकार्यक्रमभीआयोजितकिए गएः- *दिनांक 27/07/2018 को खारघर में वृक्षारोपण अभियान। *दिनांक27/07/2018 को वरली, मुंबई के समुद्र तट पर तथा दिनांक28/07/2018 को वाशी नवी मुंबई में केरिपुबल के ब्रास एवं पाइप बैंड का प्रदर्षन किया गया जिसे पर्यटकों व स्थानीय जन के बीच बल के प्रति जागरूकता व देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। *दिनांक27/07/2018 को 102 बटालियन द्रुत कार्य बल में‘‘बडा खाना” का आयोजन जिसमें श्री राजकुमार,भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल हुए। बल के कार्मिकों से अनौपचारिक चर्चा द्वारा विश्वास व् संवाद प्रवाह को सुनिश्चित किया गया । ग्रुप केंद्र नागपुर,पुणे, गांधीनगर और पश्चिमी सेक्टर की बटालियन द्वारा केरिपुबल का79 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
  के.रि.पु.बल की 78 वीं वर्षगांठ:- पश्चिमी सेक्टर और पश्चिमी सेक्टर की अन्य संस्थानों द्वारा केरिपुबल का78 वें स्थापना दिवस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । जैसे- रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पुस्तकें एवं लेखन-सामाग्रीका वितरण एवं शहीदों के उत्तराधिकारियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है-
रक्तदान शिविर का आयोजन
192 बटा. केरिपुबल:-
192 बटालियन द्वारा यूनिट मुख्यालय गढचिरौली, जिला- गढचिरौली (महाराष्ट्र) में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री राजकुमार,भापुसे (पु.म.नि.प.से) ने बल के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्वेच्छा से रक्त दान किया ताकि इस महान कार्य में बल के अन्य अधिकारी एव कर्मचारी भी प्रेरित होकर आगे आएं और रक्तदान करें। स्थानीय लोगों द्वारा बल के इस मानवीय स्वरूप की सराहना की गई एवं उन्हें यह समझ में आ गया कि समाज में शांति व सद्भाव स्थापित करने के लिए बल अपने दायित्वों के प्रति गंभीर है।
9 व37 बटा. केरिपुबल:-
9बटा. एवं 37 बटा. केरिपुबल द्वारा अहेरी,जिला- गढचिरौली (महाराष्ट्र) में संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बल के इस मानवीय स्वरूप की स्थानीय लोगों तथा जिला प्रशासन द्वारापूरी- पूरीप्रशंसा की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर :-
191 बटा.केरिपुबल :-
191बटा. केरिपुबल द्वारा वड़सा, जिला-गढचिरौली में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केरिपुबल द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों- विशेषकर इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह एवं समर्थन देखकर समग्र रूप से कहा जा सकता है कि नक्सल गतिविधियों को कम करने एवं इसके खतरे को दूर करने में आगे काफी मदद मिलेगी।
पुस्तकें एवं लेखन सामाग्री का वितरण :-
191बटा. केरिपुबल द्वारा बटालियन मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली बच्चों को पुस्तकें एवं लेखन- सामाग्री वितरित की गई। इस अवसर पर मौजूद स्कूल के शिक्षकों,बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने लायक था।