केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

महिला बटालियन

अर्द्ध सैनिक बलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ही एकमात्र ऐसा बल है जिसमें 5 महिला बटालियनें हैं। मार्च 1987 में प्रशिक्षण के उपरांत 88 (महिला) बटालियन ने मेरठ दंगों और तत्पश्चात श्रीलंका में आई.पी.के.एफ. के साथ किए गए कार्यों के लिए सराहना अर्जित की। दूसरी महिला बटालियन (135 बटालियन) के महिला कार्मिकों ने वर्ष 1996 में विभिन्न राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में प्रशंसनीय कार्य किया। वर्तमान में महिला कार्मिक जम्मू-कश्मीर, अयोध्या, मणिपुर, असम और देश के विभिन्न भागों में सक्रिय ड्यूटी पर तैनात हैं, जहां वे प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं। साथ ही, प्रत्येक आर.ए.एफ. बटालियन में 96 महिला कार्मिक भी होते हैं।

राजनीति, आंदोलन व अपराध आदि में महिलाओं की बढ़ती हुई प्रतिभागिता के चलते पुलिसकर्मी महिला आंदोलनों विशेषकर छोटे, वास्तविक और आरोपित अपराधियों से संबंधित किसी भी मामले को नियंत्रित करने में असहाय महसूस करते थे, चूंकि इन मामलों में कानून एवं व्यवस्था की समस्‍या उत्पन्न होने का अंदेशा बना रहता है। इस प्रकार की संभावनाओं से निपटने के लिए केरिपुबल में पहली महिला बटालियन के रूप में 88 (महिला) बटालियन की 1986 में स्थापना की गई और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थापित किया गया। 88 (महिला)बटालियन की स्थापना के सफल प्रयोग एवं महिला कार्मिकों की बढ़ती हुई कानून-व्यवस्था समस्याओं के चलते अभूतपूर्व बढ़ती हुई आवश्यकता एवं महिलाओं के सशक्तीकरण पर सरकार के जोर को ध्यान में रखते हुए विभाग ने दूसरी और तीसरी महिला बटालियन के रूप में क्रमश: 135 (महिला) बटालियन, गांधीनगर (गुजरात) की 1995 में एवं 213 (महिला) बटालियन, मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) की 2011 में स्‍थापना करने का निर्णय लिया।

उक्त अवधारणा का और विस्तार करते हुए एक और नई केरिपुबल महिला बटालियन अर्थात् 232 (महिला) बटालियन को 2014-15 में अजमेर में स्थापित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 02 और महिला बटालियन क्रमशः 2015-16 एवं 2016-17 में स्थापित की गयी हैं ।

इस साल महिला बटालियन ने रजत जयंती मनाई है। भारत की महामहिम श्रीमती प्रतिभा डी. पाटिल ने परेड की सलामी ली। श्रीमती मीरा कुमार, माननीय लोकसभा अध्यक्षा ने युनिट के उपलब्धि धारकों को सम्मानित किया, जिनमें पदमश्री सुश्री कुंजा रानी देवी और कई शौर्य पदक विजेता शामिल हैं। श्री कपिल सिब्बल, माननीय सूचना मंत्री ने ‘’फर्स्ट डे कवर’’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। श्री पी.चिदम्बरम, माननीय गृह मंत्री ने ‘’कॉफी टेबल बुक’’ का विमोचन किया। श्रीमती सोनिया गांधी, अध्‍यक्षा, राष्‍ट्रीय सलाहकार समिति ने 88 (महिला) बटालियन को ट्रॉफी प्रदान की।

महिला बटालियन

मेनू खोलें