केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

संगठन संरचना

केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्‍यालय ब्‍लॉक नं0-1, सी0जी0ओ0 कॉम्‍पलेक्‍स, लोधी रोड, नई दिल्‍ली में स्थित है। महानिदेशक इस बल के प्रमुख है जिन्‍हें सहयोग प्रदान करने के लिए 3 अपर पुलिस महानिदेशक, 7 पुलिस महानिरीक्षक, एक वित्‍तीय सलाहाकार और निदेशक(चिकित्‍सा) है। संगठन की संरचना नीचे दी गई है।

महानिदेशालय

प्रशासन

प्रशासन निदेशालय महानिरीक्षक(प्रशासन) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(प्रशासन), उप महानिरीक्षक(कल्‍याण), सहायक निदेशक(प्रशासन व लेखा) और जन सम्‍पर्क अधिकारी है।

Organization Structure

कार्मिक

कार्मिक निदेशालय महानिरीक्षक(कार्मिक) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(कार्मिक), उप महानिरीक्षक(गोपनीय एवं सतर्कता), उप महानिरीक्षक(संगठन), उप महानिरीक्षक(स्‍थापना) है

प्रशिक्षण

प्रशिक्षण निदेशालय महानिरीक्षक(प्रशिक्षण) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(प्रशिक्षण-एक) और उप महानिरीक्षक(प्रशिक्षण-दो) है।

परिचालन

परिचालन निदेशालय महानिरीक्षक(परिचालन) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(परिचालन-एक) और उप महानिरीक्षक(परिचालन-दो) है।

संभरण

संभरण निदेशालय महानिरीक्षक(संभरण) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(संभरण), उप महानिरीक्षक(एम0टी0/ऑर्डिनेंश) और सहायक निदेशक(संभरण) है।

संचार और निर्माण

संचार और निर्माण निदेशालय का कार्यभार महानिरीक्षक(स्‍थापना) देख रहें है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(संचार), उप महानिरीक्षक(उपकरण), उप महानिरीक्षक(टेकनिकल), उप महानिरीक्षक(आई0टी0) और उप महानिरीक्षक(निर्माण) है।

आसूचना

आसूचना निदेशालय महानिरीक्षक(आसूचना) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(एम0ए0सी0) और कमाण्‍डेंट(आसूचना) है।

स्थापना

स्थापना निदेशालय महानिरीक्षक(स्थापना) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप महानिरीक्षक(विधि) और उप महानिरीक्षक(भर्ती) है।

वित्‍तीय

वित्‍तीय शाखा और वेतन शाखा सीधे वित्‍तीय सलाहाकार के अधीन कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए उप वित्‍तीय सलाहाकार है।

चिकित्‍सा

चिकित्‍सा शाखा महानिरीक्षक/निदेशक(चिकित्‍सा) के समग्र पर्यवेक्षण में कार्यरत है। इनके सहयोग के लिए मुख्‍य चिकित्‍सा स्‍तरीय पद के 2 अधिकारी है।

क्र.सं सुपरवाइजरी और समर्थित स्‍थापना फील्‍ड फॉरमेशन/ईकाई
  जोन -4 कार्यकारी बटालियन -208
  प्रशासन सेक्‍टर -19 महिला बटालियन -6
  आरएएफ सेक्‍टर -1 आरएएफ बटालियन -15
  कोबरा सेक्‍टर -1 कोबरा बटालियन -10
  परिचालन सेक्‍टर -2 सिग्‍नल बटालियन -07
  प्रशासन रेंज -35 स्‍पेशल ड्यूटी समूह -1
  आरएएफ रेंज-03 पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप -01
  कम्‍यूनिकेशन रेंज-01  
  परिचालन रेंज -17  
  ग्रुप सेंटर -43  
  केन्‍द्रीय हथियार स्‍टोर -3  
  केन्‍द्रीय हथियार स्‍टोर -7  
  स्‍टेटिक (मोबाइल वर्कशॉप) -3  
क्र.सं हॉस्‍पीटल / अस्‍पताल
  कम्‍पोजिट हॉस्‍पीटल (100 बेड)-4
  कम्‍पोजिट हॉस्‍पीटल (50 बेड) -18
क्र.सं प्रक्षिक्षण संस्थान का प्रकार प्रक्षिक्षण संस्थान का नाम
1 आन्तरिक सुरक्षा अकादमी:-1 आन्तरिक सुरक्षा अकादमी माउंट अबू, राजस्थान
2 केरिपुबल अकादमी:-1 केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल अकादमी,कादरपुर.गुरुग्राम
3 केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय:-4 के०प्र०महा०-1.नीमच,म०.प्र०.
के०प्र०महा०-2 कोयंबटूर,तमिलनाडु
के०प्र०महा०-3 नांदेड, महाराष्ट्र
के०प्र०महा०-4 ग्वालियर, म०.प्र०.
के०प्र०महा०(दू०स० एवं सू० प्रो०)-रांची, झारखण्ड
4 भर्ती प्रशिक्षण केन्‍द्र भ०प्र०के० नीमच,म०.प्र०.
भ०प्र०के०,आवडी,तमिलनाडु
भ०प्र०के० पेरिंगोम,केरल
भ०प्र०के० राजगीर, बिहार
भ०प्र०के० लातूर, महाराष्ट्र.
भ०प्र०के० श्रीनगर जम्मू-कश्मीर
भ०प्र०के० जोधपुर, राजस्थान
भ०प्र०के० अमेठी, उ०प्र० /td>
5 काउंटर इंसार्जेंसी एंड एंटी टेररिज्म स्कूल सी आई ए टी-सिल्चर, असम
सी आई ए टी-शिवपुरी,म०प्र०
सी आई ए टी-चित्तूर, आ०प्र०
6 सूचना प्रोद्योगिकी महाविद्यालय सू०प्रो० महा० बंगलोर,कर्नाटक
7 आई इ डी प्रबंधन संस्थान आई आई एम -पुणे,महाराष्ट्र
8 श्वान प्रजनन एवं प्रशिक्षण स्कूल श्वान प्रजनन एवं प्रशिक्षण स्कूल,तरालु
9 कोबरा स्कूल ऑफ़ जंगल वारफेयर एंड टैक्टिस सी.एस.जे.डब्लू.टी,बेलगाम, कर्नाटक
10 रेपो मेरठ, उत्तर प्रदेश

मेनू खोलें