केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

महानिरीक्षक का संदेश

महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर- श्री वीरेंद्र अग्रवाल

श्री वीरेंद्र अग्रवाल

महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर

 

पश्चिमी सेक्टर,  के रि पु बल  को  दिनांक 18/4/1991 को देश की वाणिज्यिक राजधानी, मुंबई में स्थपित करने की गृह मंत्रालय के द्वारा मंजूरी दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी का व्यापक क्षेत्र महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और दादरा नगर हवेली, दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेशों तक फैला हुआ है। अपनी स्थापना के बाद से, पश्चिमी क्षेत्र ने लगातार उच्च स्तर की क्षमता, परिचालन प्रभावशीलता और राष्ट्रीय एकता और सद्भाव के लिए अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया है।

        वर्तमान में इस सेक्टर के विस्‍तृत,  विशाल और विविध क्षेत्र की जिम्मेदारी में एक परिचालनिक रेंज (गढ़चिरौली), तीन प्रशासनिक रेंज, तीन ग्रुप केंद्र, तीन संयुक्‍त अस्पताल, परिचालनिक  बटालियन के रूप में छः कार्यकारी और दो द्रुत कार्य बल बटालियन, तेरह कार्यकारी प्रशासनिक  बटालियन, दो महिला कार्यकारी प्रशासनिक बटालियन, ए.डब्ल्यू.एस-VII, सी.डब्ल्यू.एस-।। एवं वी.आई.पी कंपनियां तैनात हैं। इन इकाइयों के कार्मिको ने निरंतर चुनौतीपूर्ण और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगातार  अद्वितीय समर्पण, सतर्कता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निभाया है।  परिणामस्वरूप, पिछले कुछ वर्षों में, गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में भौगोलिक कवरेज और हिंसक घटनाओं की संख्या के मामले में लगातार कमी आ रही है। 2024 के दौरान, सेक्टर ने न केवल अपने क्षेत्राधिकार में बल्कि देश के अन्य हिस्सों मे संसदीय एवं विधानसभा चुनावों में सक्रिय योगदान दिया है। गुजरात में भी सेक्टर के कार्मिकों ने सांप्रदायिक एवं धार्मिक  गतिविधियों में  निष्‍पक्ष कार्य करते हुए कानून एवं व्‍यवस्‍था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई  है। सेक्‍टर के द्वारा राष्‍ट्रीय एकता दिवस परेड  के आयोजन में भी महत्‍वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की है। यह सेक्‍टर अपने क्षेत्राधिकार में रहने वाले शहीदों और बल के पूर्व सैनिकों  के परिवारों की भी  सहानुभूति एवं कृतज्ञता की भावना के साथ अच्‍छी देखभाल करता है।  

        पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों ने भी सिविक एक्शन कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, टीम इंडिया को अपनाकर हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं और प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करने और बढ़ाने के लिए काम किया है और पारदर्शी,  भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण, त्वरित निर्णय लेने वाले  कार्य वातावरण को सही मायने में बढ़ावा दिया है।

          इस सेक्टर में तैनात कर्मी अपने कर्त्तव्यों के प्रति अत्यधिक प्रेरित और प्रतिबद्व हैं तथा  वे राष्ट्र की एकता  व अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्व है ।

              जय हिंद