केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है
Sep 25,2025
स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एकता विहार, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई में राष्ट्रव्यापी श्रमदान और स्वच्छता अभियान 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री वीरेंद्र अग्रवाल, महानिरिक्षक , पश्चिमी सेक्टर, के रि पु बल ,वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और निवासीगण उपस्थित थे।
Sep 19,2025
श्री रविदीप सिंह साही, अपर महानिदेशक, दक्षिण अंचल, के.रि.पु.बल, ने पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय का दौरा किया और उनका स्वागत श्री वीरेंद्र अग्रवाल, महानिरिक्षक , पश्चिमी क्षेत्र ने किया। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र, रेंज और समूह केंद्र के उप महानिरीक्षकोa के साथ वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिए बातचीत की, परिचालनिक/प्रशासनिक मामलों की समीक्षा किया, और अधिकारियों को असरदार तरीके से काम करने के लिए की प्रेरित किया।
Aug 15,2025
79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री वीरेंद्र अग्रवाल, महानिरिक्षक , पश्चिमी सेक्टर, के रि पु बल ने 102 आरएएफ नवी मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शुभकामनाएं दीं । आजादी के लिए बहादुरी से किए गए संघर्ष की तारीफ की और मेडल पाने वालों के नाम पढ़ कर सुनाएं ।
Aug 08,2025
ब्रह्मा कुमारीज, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय (नई मुंबई) ने पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय में रक्षा बंधन मनाया। इस मौके पर श्री वीरेंद्र अग्रवाल , महानिरिक्षक और अधिकारियों और जवान मौजूद थे, जिससे सम्मान और भाईचारे का रिश्ता बना।
Jul 27,2025
पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय के रि पु बल ने 102 आरएएफ तलोजा, नवी मुंबई में 87वां के रि पु बल स्थापना दिवस मनाया। श्री वीरेंद्र अग्रवाल , महानिरिक्षक ने बल के बहादुरों को श्रद्धांजलि दी और के रि पु बल के सभी जवानों और परिवार वालों को शुभकामनाएं दीं।
Jul 17,2025
सामुदायिक संपर्क के हिस्से के तौर पर 50 वी वाहिनी के रि पु बल के यूनिट कमांडेंट, अधिकारियों और उनके परिवारों ने इंजरम छात्रावास, कोंटा के 105 बच्चों (लड़कियों और लड़कों) के लिए एक सामूहिक भोजन का आयोजन किया। प्रिंसिपल, अध्यापक गण और स्थानीय समुदाय भी इसमें शामिल हुए।
Jul 03,2025
श्री वीरेंद्र अग्रवाल, महानिरिक्षक , पश्चिमी सेक्टर, के रि पु बल, ने 03/07/25 को महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
राज्य रिजर्व पुलिस बल कैंप, देसाईगंज में महाराष्ट्र सुरक्षा बल की दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि श्री सत्यप्रकाश, कमांडेंट 191 बटालियन, के रि पु बल थे। 100 रिक्रूट्स ने शानदार ड्रिल, हथियार और कानून एवं व्यवस्था ट्रेनिंग दिखाई।
Jun 24,2025
304 सिपाही/ ट्रेड्समेन ने 16 हफ्तों का कठोर प्रशिक्षण पूर्ण कर देश की सेवा में पहला कदम बढ़ाया। दीक्षांत परेड ए टी सी के रि पु बल नागपुर में पूरे गौरव व गरिमा के साथ आयोजित की गई।
Jun 21,2025
श्री वीरेंद्र अग्रवाल, महानिरिक्षक पश्चिमी सेक्टर, के रि पु बल के नेतृत्व में 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' ,पश्चिमी सेक्टर के रि पु बल और 102 द्रुत कार्य बल अधिकारी और जवानों ने 102 द्रुत कार्य बल कैंपस तलोजा नवी मुंबई में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाया।