केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

केंद्रीय पुलिस कैंटीन

केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों (सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल, सशस्‍त्र सीमा बल तथा असम राइफल) के सेवारत एवं सेवानिवृत्‍त कार्मिकों के कल्‍याण के लिए गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय पुलिस कैंटीन तंत्र स्‍थापित किया गया, जो 26 सितंबर, 2006 को अस्तित्‍व में आया। इस समय कुल 126 मास्‍टर कैंटीन हैं, जो वितरण केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं तथा 1042 सहायक कैंटीन हैं, जो हमारी टुकडि़यों एवं उनके परिवारों को उत्‍पादों की बिक्री कर रही हैं। केंद्रीय पुलिस कैंटीन ने अन्‍य उत्‍पादों की तरह अपनी टुकडि़यों को सस्‍ती दरों पर वाहन उपलब्‍ध करवाने के लिए दुपहिया एवं कार निर्माता कंपनियों को अपने साथ पंजीकृत किया है। बाद में केंद्रीय पुलिस कैंटीन की सुविधाओं का गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले अन्‍य विभागों जैसे रेलवे सुरक्षा बल, आई.बी. विशेष सुरक्षा गार्ड, राष्‍ट्रीय अपराध नियंत्रण ब्‍यूरों, एन0आई0ए0 तथा राज्‍य पुलिस संगठन के कार्मिकों के लिए विस्‍तार किया गया।

मेनू खोलें