केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

आईजी संदेश

महानिरीक्षक, परि0 कश्मीर सेक्टर- श्री ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा

श्री ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा

महानिरीक्षक, परि0 कश्मीर सेक्टर

महानिरीक्षक का संदेश

            केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कश्मीर परिचालन क्षेत्र का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत गर्व एवं सौभाग्य की बात है।

            कश्मीर परिचालन सेक्टर की स्थापना 2005 में हुई जिसके क्षेत्राधिकार में अनंतनाग, कुलगाम, अवंतीपुरा, पुलवामा, शोपियां, बडगाम, बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाडा, हंदवाडा और सौपोर जिलों में तीन परिचालन रेंज तथा 26 बटालियनें सम्मिलित हैं।

            कश्मीर परिचालन सेक्टर कश्मीर घाटी में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्व है। प्रत्येक वर्ष हम श्री अमरनाथजी यात्रा में भाग लेने वाले सभी तीर्थयात्रियों को अचूक सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करते हैं।

            दिंनाक 16/06/2017 को कश्मीर परिचालन सेक्टर ने टोल फ्री नं0 14411 के साथ मददगार हेल्पलाईन की स्थापना की जो सख्त जरूरतमंद नागरिकों को 24x7 सहायता प्रदान करती हैं। मददगार हेल्पलाईन के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर संतुष्टि की अनुभूति होती है।

     कश्मीर परिचालन सेक्टर प्रतिकूल भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में घाटी में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ पूर्ण तालमेल के साथ उग्रवाद विरोधी अभियान चलाये जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप कई अनुकरणीय सफलताएँ और उपलब्धियाँ इस सेक्टर को मिली हैं।

            इस सेक्टर की वीरता और बलिदान को पिछले कुछ वर्षो में व्यापक रूप से ख्याति मिली है जिसके तहत इस सेक्टर के अधिकारियों एंव कर्मियों को 06 कीर्ति चक्र, 07 शौर्य चक्र, वीरता के लिए 15 राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं वीरता के लिए 521 पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।

            जय हिन्द !