केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

महानिरीक्षक का सन्देश

महानिरीक्षक, ओडिशा सेक्टर- श्री अमितेन्द्र नाथ सिन्हा

श्री अमितेन्द्र नाथ सिन्हा

महानिरीक्षक, ओडिशा सेक्टर

ओडिशा सेक्टर, के.रि.पु. बल का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत गर्व और सौभाग्य की बात है। इसका गठन वर्ष 2010 में परिचालनिक क्षेत्र के रूप में किया गया और जिसका वर्ष 2012 में एक स्वतंत्र सेक्टर के रूप में उन्नयन (अपग्रेड) किया गया।

ओडिशा राज्य में कुल 6 जीडी बटालियन हैं साथ ही 1 कोबरा समवाय भी जो कि नक्सल विरोधी अभियानों में भाग लेती हैं साथ राज्य को कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए समय समय पर तैनात की जाती हैं।

ओडिशा सेक्टर में कुल 10 प्रशासनिक/परिचालनिक बटालियन हैं जो कि ओडिशा के नक्सल ग्रस्त क्षेत्रों, छत्तीसगढ़ नक्सल ग्रस्त क्षेत्रों और मणिपुर के अशांत क्षेत्रों में तैनात हैं। इस सेक्टर के अन्दर 2 परिचालनिक रेंज, रेंज संबलपुर और रेंज भुवनेश्वर भी है।

सभी मौजूद बाधाओं के बावजूद और क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए इस सेक्टर की यूनिट्स के अधिकारियों और जवानों द्वारा अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया गया है। हम माओवादियों के खिलाफ अभियानों को तेज करने के लिए ओडिशा पुलिस के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं ताकि उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान के.रि.पु. बल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी है जिसके कारण ही आज ओडिशा से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। हम वीर बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और वर्ष 2026 तक इसे जड़ से समाप्त करने की ओर बढ़ रहे हैं।

बल के कर्मियों की शिकायत निवारण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सेक्टर, रेंज, ग्रुप केंद्र और संयुक्त अस्पताल द्वारा ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किये जायेंगे ताकि फील्ड में हमारे कर्मियों को कोई समस्या न हो और चुनौतियों से निपटने में मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।

जय हिन्द