केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

सेक्टर के बारे में

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल जो कि एक प्रमुख आन्तरिक सुरक्षा एजेंसी है | ओड़िशा राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के कुशल संचालन के लिए इसका गठन वर्ष 2010 में  परिचालिनिक क्षेत्र के रूप में किया गया और जिसका वर्ष 2012 में में एक स्वतंत्र सेक्टर के रूप में उन्नयन (अपग्रेड) किया गया | इससे पूर्व ओड़िशा राज्य में नक्सल विरोधी अभियान का संचालन पूर्वोत्तर सेक्टर के द्वारा किया जाता था |

नक्सल विरोधी अभियान के लिए वर्तमान में कुल 6 बटालियन 1 कोबरा कंपनी राज्य में तैनात है साथ ही यह राज्य में शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अन्य स्थानों पर भी इनकी तैनाती की जाती है जैसे कि दंगों की स्थिति में | कानून व्यवस्था स्थापित करने में हमारी यूनिट्स का योगदान सराहनीय है |

सेक्टर मुख्यालय कार्यालय, ग्रुप केंद्र भुबनेश्वर के कैंपस में स्थित है | ओड़िशा सेक्टर में कुल 10 प्रशासनिक/परिचालिनिक बटालियन हैं जो कि ओड़िसा के नक्सल ग्रस्त क्षेत्रो, छत्तीसगढ़ नक्सल ग्रस्त क्षेत्रो और मणिपुर के अशांत क्षेत्रों में तैनात हैं | सेक्टर के अन्दर 2 परिचालनिक रेंज भुबनेश्वर टैक् नुआपाड़ा और रेंज संबलपुर टैक् भवानीपटना है | केरिपु बल कर्मियों और उनके परिवारों को चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने के लिए ग्रुप केंद्र भुबनेश्वर में 50 बिस्तरों का एक कम्पोजिट हॉस्पिटल स्थापित किया गया है एवं ग्रुप केंद्र संबलपुर में 20 बिस्तरों का भी एक हॉस्पिटल स्थापित किया गया है |

नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान केरिपु बल  के वीर जवानो ने अपने प्राणों के आहुति भी दी है जिसके कारण ही आज ओड़िशा से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है | हम वीर बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और वर्ष 2026 तक इसे जड़ से समाप्त करने की और बढ़ रहे है |

जय हिन्द