केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

सेक्टर के बारे में

मणिपुर एवं नागालैण्ड सेक्टर की स्थापना दिनांक 01 मार्च, 1994 को परिचालनिक सेक्टर के तौर पर तथा वर्ष 2004 से प्रशासनिक सेक्टर के तौर पर हुई थी, तब से पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का संचालन ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल लैंगजिंग, इम्फाल परिसर में हो रहा है । मणिपुर एवं नागालैण्ड सेक्टर की जिम्मेदारी मुख्य रूप से परिचालनिक क्षेत्र (मणिपुर एवं नागालैण्ड राज्य) तथा अन्य प्रशासनिक बटालियनों के कार्मिक की प्रशाशनिक दक्षता, प्रशिक्षण एवं उनके कल्याण संबंधी कार्यकलापों की देखरेख एवं उनका सुचारु रूप से संचालन करना है ।

यह सेक्टर मणिपुर एवं नागालैण्ड राज्यों में विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है जिनमें से प्रमुखतः मणिपुर एवं नागालैण्ड राज्यों के राज्यपालों एवं नागालैण्ड राज्य के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के अलावा मणिपुर राज्य में चल रहे एन.एफ. रेलवे परियोजना तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को सुरक्षा प्रदान करना है । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मणिपुर एवं नागालैण्ड राज्यों की जीवन रेखा कही जाने वाली सामग्री जैसे- पैट्रोलियम पदार्थों, एल0पी0जी0 तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की आपूर्ति हेतु संचालित कॉनवाई को सुरक्षा प्रदान करता है । इसके अलावा मणिपुर एवं नागालैण्ड राज्यों में कानून-व्यवस्था की देखरेख भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा की जाती है ।

मणिपुर एवं नागालैण्ड सेक्टर के गठन से लेकर अब तक इस सेक्टर का कार्यभार निम्नलिखित पुलिस महानिरीक्षकों द्वारा संभाला गया है :

क्र0. सं0. नाम से तक
  श्री एन. के. तिवारी, वीएसएम 01/03/1994 30/11/1995
  श्री ए.आर पवार, भा0पु0से0 13/12/1995 02/05/1997
  श्री नारायण मिश्रा, भा0पु0से0 03/05/1997 27/06/1997
  श्री ए. पट्टानायक, भा0पु0से0 28/06/1997 18/08/1998
  श्री एम. मोहनराज, भा0पु0से0 30/08/1998 22/02/2001
  श्री सुभाष गोस्वामी, भा0पु0से0 23/02/2001 31/07/2001
  श्री आर.एस. नौटियाल 01/08/2001 27/03/2002
  श्री पी.एन. रामाकृष्ण 28/03/2002 15/04/2002
  श्री राजदीप सिंह, भा0पु0से0 16/04/2002 18/08/2002
  श्री सुभाष गोस्वामी, भा0पु0से0 19/08/2002 06/06/2004
  श्री ए.एन. श्रीनिवासन 07/06/2004 23/01/2006
  श्री सुमेर सिंह यादव 24/01/2006 22/03/2006
  श्री पी. मलियाना गौड़, भा0पु0से0 22/03/2006 16/10/2006
  श्री सुनील कुमार जैन, भा0पु0से0 16/10/2006 27/10/2007
  डा0 महबूब आलम, भा0पु0से0 27/10/2007 10/07/2008
  श्री मान सिंह रावत 12/07/2008 28/09/2008
  श्री वी.पी.एस. पनवार 29/09/2008 30/06/2009
  श्री डी.आर. पाठक 07/07/2009 04/12/2009
  श्री आर.सी. तायाल, भा0पु0से0 20/01/2010 31/12/2011
  श्री पी.के. विश्वास 05/01/2012 30/04/2012
  श्री एस.पी. सिंह 26/06/2012 08/07/2013
  डा0 एन.सी. अस्थाना, भा0पु0से0 08/07/2013 23/09/2014
  श्री ई. निर्मलराज 29/01/2015 30/11/2015
  श्री के. विजय कुमार 04/01/2016 13/12/2016
  श्री विक्रम सहगल 14/12/2016 24/04/2018
  श्री राजेश कुमार, भा0पु0से0 24/04/2018 06/06/2019
  श्री अंशुमन यादव, भा0पु0से0 26/06/2019 19/05/2020
  श्री रणदीप दत्ता, पीएमजी 01/06/2020 21/06/2021
  श्री महाबीर सिंह शेखावत 06/07/2021 10/01/2022
  श्री मनीष कुमार अग्रवाल, भा0पु0से0 20/01/2022 20/07/2022
  श्री संदीप दत्ता 01/08/2022 19/08/2023
 

श्री अखिलेश प्रसाद सिंह

19/08/2023 10/06/2024
 

डा0 विपुल कुमार, भा0 पु0 से0

10/06/2024