केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

पूर्वोत्तर अंचल के बारे में

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 06 अक्टूबर,2008 को ‘कार्यालय विशेष महानिदेशालय, पूर्वोत्तर अंचल’, के.रि.पु.बल, गुवाहाटी को स्वीकृत किया गया था तथा तदनुसार कार्यालय ने दिनांक 16 दिसम्बर,2009 से अपना कामकाज प्रारंभ किया ।

संक्षिप्त इतिहास:-

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 06 अक्टूबर,2008 को ‘कार्यालय विशेष महानिदेशालय, पूर्वोत्तर अंचल’, के.रि.पु.बल, गुवाहाटी स्वीकृत किया गया था तथा तदनुसार दिनांक 16 दिसम्बर,2009 से कार्यालय ने अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया । इस अंचल मुख्यालय को अपना कार्यालय स्थापित करने हेतु स्थायी स्थान अभी तक आवंटित नहीं किया गया है ।

शुरुआत में पारगमन शिविर आमबारी, गुवाहाटी में कार्यालय हेतु अस्थाई व्यवस्था की गई थी । तदुपरांत ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, गुवाहाटी के कैम्प परिसर के पुराने केन्द्रीय विद्यालय भवन को अस्थाई तौर पर पूर्वोत्तर अंचल मुख्यालय हेतु आवंटित किया गया है । उक्त भवन का नवीनीकरण करने के पश्चात, दिनांक 14.01.2011 को विशेष महानिदेशक श्री सुभाष जोशी, भा.पु.से., पूर्वोत्तर अंचल द्वारा इस कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया ।

पूर्वोत्तर अंचल की कमाण्ड करने वाले अधिकारियों का विवरण निम्न प्रकार से हैः-

क्रम सं अधिकारियों का नाम पद अवधि
दिनांक से दिनांक तक
  श्री सुभाष जोशी, भा.पु.से. विशेष महानिदेशक 05.08.2010 02.05.2012
  श्री राकेश जारूहर, भा.पु.से. (अतिरिक्त प्रभार) विशेष महानिदेशक 03.05.2012 31.08.2012
  श्री अनिरुद्ध उप्पल, भा.पु.से. (अतिरिक्त प्रभार) विशेष महानिदेशक 01.09.2012 30.09.2012
  श्री डी.के.पाठक, भा.पु.से. (अतिरिक्त प्रभार) अपर महानिदेशक 01.10.2012 04.11.2012
  श्री सी.बालासुब्रमण्यम, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 05.11.2012 26.06.2013
  श्रीमती अरुणा बहुगुणा, भा.पु.से. विशेष महानिदेशक 11.07.2013 20.01.2014
  डॉ. एन.सी.अस्थाना, भा.पु.से. (प्रभारी) महानिरीक्षक 29.01.2014 13.06.2014
  श्री किशोर झा, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 13.06.2014 12.06.2015
  श्री पी.वी.के.रेड्डी, भा.पु.से. (अतिरिक्त प्रभार) अपर महानिदेशक 24.06.2015 26.02.2016
  श्री पी.वी.के.रेड्डी, भा.पु.से. विशेष महानिदेशक 27.02.2016 01.02.2017
  मो.जावेद अख्तर, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 26.02.2017 16.08.2018
  श्री प्रभात सिंह, भा.पु.से. विशेष महानिदेशक 17.08.2018 22.01.2019
  श्री अरुण कुमार शर्मा, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 24.01.2019 31.03.2020
  श्री संजय चन्दर, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 01.04.2020 22.08.2020
  श्री कुलदीप सिंह, भा.पु.से. (अतिरिक्त प्रभार) विशेष महानिदेशक 15.09.2020 18.12.2020
  श्री संजीव रंजन ओझा, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 19.12.2020 10.08.2022
  श्री नितिन अग्रवाल, भा.पु.से.(अतिरिक्त प्रभार) अपर महानिदेशक 11.08.2022 04.11.2022
  श्री नालिन प्रभात, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 21.11.2022 26.03.2023
  श्री अमित कुमार, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 27.03.2023 08.09.2023
  श्री विनोद कुमार सिंह, भा.पु.से. अपर महानिदेशक 10.09.2023 अबतक