केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

पश्चिम बंगाल सेक्टर के बारे में

पश्चिम बंगाल सेक्टर के गठन का संक्षिप्त इतिहास

पश्चिम बंगाल सेक्टर के गठन होने से पहले पूर्वी सेक्टर का दिनांक -18/08/1968 को दिल्ली में सेक्टर -2 के रूप में स्थापना हुई थी, तदोपरांत दिल्ली से कोलकाता वर्ष 1970 में स्थानांतरित कर दिया गया था | श्री वी0बी0 मिश्रा, पूर्वी सेक्टर के प्रथम पुलिस महा निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे | लम्बे समय तक रीजेन्ट पार्क नई दिल्ली में रहने के बाद पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी सेक्टर और पुलिस उप महानिरीक्षक, कोलकाता दिल्ली से स्थानान्तरण होकर हावड़ा ब्रिज के निकट मिन्ट कॉम्प्लेक्स, स्ट्रेंड रोड में जून 1973 में आया | फरवरी 1993 में पूर्वी सेक्टर मुख्यालय फिर से स्ट्रेंड रोड से स्थानान्तरित होकर एच0सी0 ब्लॉक, सेक्टर -3, साल्टलेक , कोलकाता में आया | उस समय उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य पूर्वी सेक्टर का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में था | ततपश्चात अगस्त 1997 में पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) त्रिपुरा के गठन होने के उपरांत त्रिपुरा राज्य में स्थित प्रशासनिक एवं परिचालन कार्यालयों को पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) त्रिपुरा सेक्टर के क्षेत्राधिकार में स्थानान्तरित कर दिया गया | पूर्वी सेक्टर के तीन रेंज - दुर्गापुर, भुवनेश्वर और सिलीगुड़ी एवं तीन ग्रुप केंद्र - दुर्गापुर, भुवनेश्वर व सिलीगुड़ी, सी0डब्लू0एस0-3 सिलीगुड़ी, कम्पोजिट अस्पताल भुवनेश्वर और 15 कार्यकारी बटालियन - 10, 38, 39, 41, 43, 52, 66, 70, 138, 149, 169, 170, 171,177 और 178 बटालियनों को रखा गया था | पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) केरिपुबल, महानिदेशालय के कार्यालय आदेश संख्या ओ0 चार0-22/11संगठन दिनांक 04/11/2011 के तहत पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, ग्रुप केंद्र एवं कम्पोजिट हॉस्पिटल भुवनेश्वर और 39, 43, 52, 66 और 149 बटालियन को पूर्वी सेक्टर से पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) केरिपुबल, उडीसा के क्षेत्राधिकार में स्थानान्तरित कर दिया गया |

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), महानिदेशालय के कार्यालय आदेश संख्या – ओ0 चार0 -21/2020-संगठन दिनांक 08/08/2012 एवं कार्यालय आदेश संख्या – ओ0 चार0-23/2010-संगठन दिनांक 21/09/2013 के तहत पश्चिम बंगाल सेक्टर के गठन के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दुर्गापुर, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर एवं इससे संबंध 50, 66, 165, 167 एवं 184 बटालियन को पश्चिम बंगाल सेक्टर के प्रशासनिक नियंत्रण में रखा गया एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज सिलीगुड़ी , ग्रुप केंद्र केरिपुबल, सिलीगुड़ी एवं 68,155, 156, 169, 171 बटालियनों का प्रशासनिक नियंत्रण पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी सेक्टर को दिया गया |

पुलिस महानिरीक्षक, केरिपुबल, पूर्वी सेक्टर के स्थान परिवर्तन के उपरान्त पश्चिम बंगाल सेक्टर को पूर्वी सेक्टर एवं पश्चिम बंगाल सेक्टर की रेंज /समूह केंद्र एवं सभी बटालियनों का प्रशासनिक नियंत्रण सौंपा गया | पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) महानिदेशालय के कार्यालय आदेश संख्या –ओ0चार0 11/2012-संगठन दिनांक- 05/04/2013 एवं पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) महानिदेशालय के कार्यालय आदेश संख्या –ओ0चार0-02/2013-ऑप्स -2 दिनांक-16/05/2013 एवं 05/08/2013 के तहत पश्चिम बंगाल सेक्टर को पुरे पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम राज्य की परिचालन जिम्मेदारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) मेदिनीपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज सिलीगुड़ी एवं परिचालन वाहिनी 50,66,165,167,169,184,207 कोबरा एवं 232 (महिला) बटालियनों का परिचालन नियंत्रण सौंपा गया है |

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) क कार्यालय आदेश संख्या –ओ0चार0 23/2015-16-संगठन दिनांक -05/07/2016 के तहत बटालियनों की पुनः सम्बंधता के अनुसार वर्तमान में पश्चिम बंगाल सेक्टर के प्रशासनिक नियंत्रण में रेंज दुर्गापुर, सिलीगुड़ी (परिचालन) मेदिनीपुर, ग्रुप केंद्र दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, सीडब्लूएस –III, सिलीगुड़ी और 38,66,115, 167, 173 बटालियनों को रेंज दुर्गापुर एवं 156, 169, 171, 176 और 228 बटालियन को रेंज सिलीगुड़ी में रखा गया | 232 (महिला) बटालियन का गठन ग्रुप केंद्र –एक अजमेर में होने के बाद हेडक्वाटर सालबनी (पश्चिम बंगाल) स्थानात्नरित की गई जिसे की रेंज दुर्गापुर के अन्तरगत रखते हुए (परिचालन/प्रशासनिक) नियंत्रण पश्चिम बंगाल सेक्टर में रखा गया है |

प्रारंभ से अभी तक निम्नलिखित पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल सेक्टर के पदभार में थे

क्रम सं. नाम से तक
  श्री नागेश्वर राव, भा0पु0से0 01/07/2010 22/09/2010
  श्री आर0के0 सक्सेना 23/09/2010 30/11/2010
  श्री आर0 बी0 राव 01/12/2010 31/07/2011
  श्री विवेक सहाय , भा0पु0से0 01/08/2011 24/07/2016
  श्री मनोज कुमार दुबे 25/07/2016 25/09/2016
  श्री रणदीप दत्ता, पी0एम0जी0 26/09/2016 09/01/2017
  श्री मोहम्मद जावेद अख्तर, भा0पु0से0 10/01/2017 13/02/2
  श्री एस0 रविन्द्रन, भा0पु0से0 17/02/2017 03/01/2020
  श्री विवेक वैद 04/01/2020 19/05/2020
  श्री प्रदीप कुमार सिंह 19/05/2020 03/09/202
  श्री मनोज कुमार दुबे 03/09/2021 31/12/2022
  श्री बिद्युत सेनगुप्ता   आज तक

प्रारंभ से अभी तक निम्नलिखित पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल सेक्टर के पदभार में थे

श्री बिद्युत सेनगुप्ता - पुलिस महानिरीक्षक

पश्चिम बंगाल सेक्टर, केरिपुबल, एच0सी0 ब्लॉक, सेक्टर-III, कोलकाता (पश्चिम बंगाल )

033-23581004

igpopswb[at]crpf[dot]gov[dot]in

श्री प्रवीण कुमार सिंह  - पुलिस उप महानिरीक्षक (संभरण,लेखा एवं प्रशा0)

033-2321-1435

श्री बिर्षा ओराँव - पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0/आसूचना /प्रशि0)

033-2335-2223

श्री मनोज कुमार - कमाण्डेंट (संभरण और लेखा)

श्री रवि शंकर कुमार - कमाण्डेंट (परि0/ प्रशि0)
श्री देबाशीष बिस्वास - कमाण्डेंट (आसूचना)

033-2334-0460

श्री दिलीप मालिक - उप0 कमाण्डेंट आसूचना