केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

सेक्टर के बारे में

महानिरीक्षक (कार्मिक) महानिदेशालय, केरिपुबल के आदेश सं0 ओ‌.चार. ११/२०१२-संगठन दिनांक १६/१०/२०१२ के अनुसार, महानिरीक्षक,स्पेशल सेक्टर को महानिरीक्षक मध्य प्रदेश सेक्टर के रूप में पुन: पदनामित करते हुए की लोकेशन प्लान / मुख्यालय भोपाल (मध्य प्रदेश ) में रखा गया। तद्नुसार,इस कार्यालय ने रायपुर (छत्तीसगढ़) से स्थानांतरित होकर ग्रुप केन्द्र परिसर,केरिपुबल, बंग‍रसिया, भोपाल (म0प्र0) में दिनांक १७/११/२०१२ से कार्य करना शुरू किया।

इतिहास

अप्रैल १९९१ के दौरान, स्पेशल सेक्टर के रूप नामकरण करते हुए, इसका मुख्यालय दिल्ली में अवस्थित करने के साथ इस सेक्टर का गठन किया गया था। पूर्व के स्वरूप में आंशिक परिवर्तन करते हुए महानिरीक्षक (मुख्यालय), महानिदेशालय,केरिपुबल के बेतार संख्या आई-चार-७/९४-संगठन दिनांक ११/०५/१९९४ के आदेशानुसार नीमच और भोपाल रेंजों ओर इनके ग्रुप केन्द्रों तथा बटालियनों का प्रशासनिक नियंत्रण के साथ सम्पूर्ण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का परिचालनिक नियंत्रण स्पेशल सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत किया गया। नवंबर २००९ के दौरान महानिदेशालय, केरिपुबल के निर्देशानुसार स्पेशल सेक्टर मुख्यालय को दिल्ली से रायपुर स्थानांतरित किया गया था।

महानिरीक्षक (कार्मिक) महानिदेशालय,केरिपुबल के आदेश सं0ओ.चार.११/२०१२- संगठन दिनांक १६/१०/२०१२ के अनुसार,महानिरीक्षक, स्‍पेशल सेक्‍टर को महानिरीक्षक मध्‍य प्रदेश के रूप में पुन: पदनामित करते हुए की लोकेशन प्‍लान/मुख्‍यालय भोपाल (मध्‍य प्रदेश) में निर्धारित किया गया | तद्नुसार इस कार्यालय ने रायपुर (छत्‍तीसगढ) से स्‍थानांतरित होकर ग्रुप केन्‍द्र परिसर, केरिपुबल, बंगरसिया, भोपाल (म0प्र0) में दिनांक १७/११/२०१२ से कार्य करना शरू किया |

प्रारंभ से इस सेक्‍टर में निम्‍नलिखित महानिरीक्षक प्रभार में रहे हैं :-

क्रम सं नाम कब से कब तक
  श्री दया राम 10/10/2012 06/06/2013
  श्री पी. के. पाण्‍डेय 06/06/2013 21/01/2016
  श्री सुनील सिंह 21/01/2016 04/01/2017
  श्री पंकज कुमार 05/01/2017 22/01/2018
  श्री आर.पी.पाण्डेय 16/02/2018 12/04/2018
  श्री पी. के. पाण्‍डेय 12/04/2018 29/10/2019
  श्री आर.पी.पाण्डेय 07/10/2019  31/07/2020 
  श्री संजय ए लाठकर 01/08/2020  15/09/2020 
  श्री पी. के. पाण्‍डेय 16/09/2020 16/04/2021
  श्री के.विजय.कुमार 16/04/2021  31/07/2022
  श्री जसबीर सिंह संधू 02/09/2022