केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

सेक्टर के बारे में

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जो कि एक प्रमुख आंतरिक सुरक्षा एजेंसी है,को वर्ष 2003 से छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों का काम सौंपा गया है। परिचालनों को गति प्रदान करने के लिए,वर्ष 2010 में एक परिचालन सेक्टर बनाया गया जिसका वर्ष2012 में एक स्वतंत्र सेक्टर के रूप में उन्नयन (अपग्रेड) किया गया। वर्तमान में, 31 जीडी बटालियन, 1 बस्तरिया बटालियन और 6 कोबरा बटालियन राज्य में तैनात हैं जहां केरिपुबल कर्मी शांति और सामान्य स्थिति लाने के लिए कार्यरत हैं।

सेक्टर मुख्यालय,अटल नगर, नवा रायपुर में और संबंधित डीआईजी के अधीन 06 परिचालनिक रेंज रायपुर,जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और कोंटा में स्थापित की गई हैं। केरिपुबल कर्मियों को रसद सहायता ग्रुप केंद्र,रायपुर और बिलासपुर द्वारा प्रदान की जाती है। केरिपुबल कर्मियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिलासपुर और करनपुर में50 बिस्तरों वाले दो कम्पोजिट अस्पताल स्थापित किए गए हैं। कोर नक्सल क्षेत्र में, 06 फील्ड अस्पताल आपात स्थिति में केरिपुबल कर्मियों को तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करते हैं।

कोर नक्सल विरोधी अभियानों के अलावा,केरिपुबल के जवान सामाजिक उत्थान गतिविधियों जैसे सिविक एक्शन प्रोग्राम (सी.ए.पी.),साक्षरता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर आदि में सक्रिय रूप से शामिल हैं। इस प्रकार केरिपुबल के जवानों ने इस महान बल का सकारात्मक चेहरा प्रस्तुत किया है।

नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान केरिपुबल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी है और शहादत हासिल की है। हम वीर बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति और शांति स्थापित करने का संकल्प लेते हैं।

के.रि.पु.बल – राष्ट्र के शांति रक्षक