केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

सी0आई0ए0टी -3 कलिकिरी के बारे में

प्रतिविद्रोहिता एवं आतंकवाद विरोधी स्कूल-3, के.रि.पु.बल, कलिकिरी, अन्नमय्या (आ.प्र.)।

CIAT सी0आई0ए0टी स्कूल-3 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कलिकिरी,अन्नय्या (आन्ध्र प्रदेश) पिन कोड : 517234

संस्थान के प्रमुख/प्राचार्य

पुलिस महानिरीक्षक (रिक्त), Phone Number 08586-510540 (कार्यालय)

pplciatctr[at]crpf[dot]gov[dot]in, ciat3ctr[at]gmail[dot]com

कार्यालय प्रमुख

श्री राजेश कुमार, कमाण्डेन्ट

08586-510541 (कार्यालय), 9968078730 (मोबाईल)

नियंत्रण कक्ष

08586-511187 (Land Line), 9391762410 (मो.)

स्थान

सी0आई0ए0टी स्कूल-3 के0रि0पु0बल संस्थान आन्ध्र प्रदेश में अन्नमय्य जिले के कलिकिरी में स्थित है। पारंपरिक रूप से स्थानीय लोक कथाओं के अनुसार "कलिकिरी” दो नाचने वाली बहनों, कल्कि और कुलकी से उत्पन्न हुआ है, जिन्हें स्थानीय शासक द्वारा यहॉ़ जमीन दी गई थी। वर्तमान मे कलिकिरी आन्ध्र प्रदेश के अन्नमय्य जिले में लगभग 25,000 की आबादी वाला एक शहर है। कलिकिरी की संस्कृति रायलसीमा और द्रविड़ संस्कृतियों का मिश्रण है। यह शहर अपने टमाटर के लिए प्रशिद्ध है, जो आन्ध प्रदेश के अन्य जिलों और आसपास के राज्यों में टमाटर की आपुर्थि करता है।

संस्थान परिसर के बारे में

सी0आई0ए0टी0 स्कूल-3 के0रि0पु0बल संस्थान 175 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। 169.24 एकड़ में फायरिंग रेंज भी इस संस्थान से सटी हुई है जिसकी देखभाल की जवाबदारी भी इसी संस्थान की है। स्कूल परिसर काटेदार झाड़ियों के साथ पहाड़ी / चट्टानी इलाका है। कैम्प, कलिकिरी शहर से लग भग 05 कि0मी दूर है। वर्तमान में संस्थान 70 नग पी0एफ0 हट में करर्यरत है। 53 बटालियन आई0टी0बी0 और 65 बटालियन बी0एस0एफ (आर0एच0क्यू) के परिसर भी इस कैम्प के नजदीक है। केन्द्रीय विद्यलय औश्र अस्पताल के निर्माण के लिए एम0एच0ए आरक्षित भूमि भी इस संस्थान से सटी हुई हैं।

आधारभूत संरचना व्यवस्था

01.उपलब्ध

  • पी0एफ0 हट:-70
  • बी0ओ0ए0सी0 ( 23 ओब्स्टिकल) :-01
  • छोटे हथियार की फायरिंग रैंज(100 मीटर):-01
  • 180 मेंन बैरक :-01
  • 110 फैमिली क्वार्टर टाईप-II:-72
    टाईप -III :-22
    टाईप- IV :-13
    टाईप -V :-03

02.निर्माणाधीन

क्वार्टर गार्ड, 10 बेड अस्पताल, राजपत्रित अधिकारी मैस और अधिनस्थ अधिकारी मैसके निर्माण का कार्य प्रगती पर है। एवं जल्द ही संस्थान को मिल जायेंगे।

03.आगामी इमारतें

निम्नलिखित इमारतों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है ओर निर्माण कार्य बजट के आवंटन पर शुरू किया जाएगा।

  • बउन्डरी वॉल
  • एडम ब्लाक
  • स्विम्मिंग पूल
  • टेन्नीस कोर्ट
  • लाईब्ररी

जलपान गृह

इस संस्थान में के0प0के0बी, वेट कैन्टीन एवं को-ऑफरेटिव शॉप उपलब्ध है।

पहुॅचने के लिए कैसे करें

1. सड़क मार्ग द्वारा

कलिकिरी से तिरूपति (75 कि0मी0), चित्तूर (70 कि0मी0) और रेनिगुन्टा (90 कि0मी0) से नियमित बस सेवाओं साथ सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह कलिकिरी- बेंगलुरू (लग भग 180 कि0मी0) और कलिकिररी - चेन्नई (लग भग 210 कि0मी0) के बीच सडक परिवहन को अच्छी तरह से जोड़ता है।

2. रेल मार्ग द्वारा

उत्तर भारत से आने वाले प्रशिक्षणार्थिओं के लिए तिरूपति और रेनिगुन्टा निकटतम मुख्य रेल प्रमुक है, जो क्रमशः 75 कि0मी0 और 90 कि0मी0 की दूरी पर है। जबकी चित्तूर और काटपाडी दक्षिण भारत से आने वाले प्रशिक्षणार्थिओं के लिए निकटतम मुख्य रेल प्रमुक है, जो क्रमशः लग भग 70 कि0मी0 और 100 कि0मी0 की दूरी पर है। संस्थान से लग भग 05 कि0मी0 दूर कलिकिरी रेलवे स्टेशन भी है, जहा से बहुत सीमित ट्रेनों का आवागमन है।

3.वायु मार्ग द्वारा

तिरूपति हवाई अड्डा तिरूपति जिले के रेनिगुन्टा में स्थित है। जो संस्थान से लगभग 100 कि0मी0 दूर है। वहा से भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए एड़ानें उपलब्ध है।

4.जलवायु

कलिकिरी लग भग पूरे साल सुखद मसेम रहता है। गर्मियों में यहा 20 से 40 डिग्री सेल्सियस के औसत तानमान के साथ हल्का गर्म होता हैं और सर्दियों में मध्यम तानमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के साथ मीठा ठंडा होता है। आमतौर पर गर्मी मार्च से मई तक रहती है, जून में बारिश का मसेम आता है, इसके बाद नवम्बर में मीठा सर्दी शुरू होती है जो फरवरी के अंत तक रहती है।

असापास के महत्वपूर्ण स्थानः

  1. तिरूपति बालाजी मुदिर संस्थान से लग भग 100 कि0मी0 दूर है।
  2. हॉर्सले हिल्स संस्थान से 55 कि0मी0 दूर है।
  3. तलकोना झरने संस्थान से 60 कि0मी0 दूर है।