केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट में आपका स्वागत है

प्रशिक्षण एवं खेल-कूद गतिविधियां

खेल-कूद में उपलब्धियां

अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक प्रतियोगिता 2005 परिणाम

पिछले वर्षों में के.रि.पु.बल ने बहुत सारे उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं एथलीट (धावक) दिए हैं, जन्होंने देश एवं विदेशों में बहुत ख्याति एवं प्रतिष्ठा अर्जित की है।

बहुत सारे उत्कृष्ट कोटि के खिलाड़ी जिसमें एथलेटिक्स में सर्वश्री जी.एस.राधावा, आर.एस बल और हरी चंद, तैराकी में खजान सिंह, राजा राम टोकस और राधाकृष्णन तथा हाल ही में भारोत्तोलन में सुश्री कुंजारानी देवी, जीवन ज्योति, मनीतोमबी देवी एवं नीलम लक्ष्मी तथा मैराथन में निरीक्षक राग्जेन एन्गमो आदि हो चुके हैं।

कलकत्ता में वर्ष 1998 में हुई ओपन एथलेटिक चैम्पियनशिप में निरीक्षक परमजीत सिंह ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करके नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और उड़न सिख मिल्खा सिंह के 38 वर्ष पुराने रिकार्ड को ध्‍वस्‍त किया। वर्ष 1998 के 13वें राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रिले टीम में रजत पदक एवं 400 मीटर में कांस्य पदक भी प्राप्त किया। निरीक्षक जिंसी फिलिप ने भी 4X400 मीटर रिले प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। वर्ष 1998 में 47वें अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक प्रतियोगिता में के.रि.पु.बल महिला एथलेटिक टीम ने टीम चैंपियनशिप जीता। केरिपुबल हॉकी टीम ने वर्ष 1998 में लाल बहादुर शास्त्री हॉकी कप जीता।

के.रि.पु.बल हीरक जयंती पर्वतारोहण अभियान-माउंट श्री कैलाश (6932 मीटर)-मई 2000

कई साहसिक खेलों के सफल अयोजन, साथ में माउंट जोगिन-1 (6456 मीटर) तथा जोगिन-3 (6116 मीटर) के सफल अभियान के पश्चात के.रि.पु.बल ने बल के हीरक जयंती समारोह को उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए गढ़वाल हिमालय की चोटी श्री कैलाश (6932 मीटर) पर चढ़ने का अभियान शुरु किया। अभियान की शुरुआत दिनांक 24/4/2000 को महानिदेशालय, केरिपुबल, में श्री कमल पांडे, भा.प्र.से., भारत सरकार के गृह सचिव द्वारा अभियान के लीडर को राष्ट्र-ध्वज और केरिपुबल ध्वज प्रदान करके की गई। इस अभियान में कुल 16 सदस्य थे जिसमें 5 राजपत्रित अधिकारी एवं 11 अन्य पदधारी थे। इस अभियान में प्रथम बार 4 महिलाएं शामिल थीं जिनमें 2 राजपत्रित अधिकारी थीं । इनके सहयोग के लिए एक चिकित्सा अधिकारी, एक नर्सिंग सहायक, 2 रेडियो ऑपरेटर तथा एक कुक साथ में थे।

श्री कैलाश (22737 फीट) पर्वत चोटी हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित दूसरी सबसे ऊँची चोटी है, जो पर्वातारोहियों को बहुत ही रोमांच प्रदान करती है। यह चोटी विशिष्ट पिरामिड आकार की है और इसके पीछे यह पौराणिक मान्यता है कि यहां भगवान शिव का निवास स्थान है। क्षेत्र की यह दूसरी ऊंची चोटी होने के साथ ही अपने शंखाकार, लम्बे तथा कठिन पहुंच मार्ग, बड़े ग्लैशियर-मार्ग, साथ में चौडी दरारों और चोटी पर मौसम की खराब स्थिति बने रहने के कारण यह पर्वातारोहियों में बहुत ही चुनौती पैदा करती है।

केरिपुबल के पर्वतारोही दिनांक 24/4/2000 को यात्रा शुरु करके गंगोत्री पहुंच मार्ग से चलते हुए रास्ते में 7 कैम्प स्थापित किये और दिनांक 18/5/2000 को 21200 फुट की ऊँचाई पर स्थित सबसे ऊँचे कैम्प में पहुंच गए। चोटी पर चढ़ने का प्रथम प्रयास सुनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें 7 सदस्यों सहित 2 महिला- सीमा टोलिया, सहा.कमां. तथा सुखला दास, सिपाही, शामिल थे। मौसम के बुरी तरह से खराब होने तथा मार्ग में चौड़े दरार पड़ने के कारण प्रथम प्रयास को स्थगित करना पड़ा।

अविचलित टीम ने अगले दिन दूसरा प्रयास किया और दिनांक 20/5/2000 को 0945 बजे श्री कैलाश पर्वत पर राष्ट्रीय तिरंगा तथा केरिपुबल का ध्वज फहराने में सफलता प्राप्त की।

प्रथम ग्रुप की सफलता से उत्साहित होकर श्री बी.सी. शर्मा, उप कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में जिसमें इन्द्राणी यादव व अन्य 5 पर्वतारोही शामिल थे, कैम्प नं-3 से सबसे ऊँचे कैम्प में जाने के लिए उसी दिन चले और दिनांक 21/05/2000 को लगभग 1250 बजे श्री कैलाश चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ गए। इस प्रकार केरिपुबल के 15 पर्वतारोही श्री कैलाश चोटी पर चढ़ने में सफल हुए।

  • यह केरिपुबल के हीरक जयंती के सुनहरे अवसर पर था।
  • इस अभियान में प्रथम बार बल की महिला सदस्यों ने भाग लिया था जिनमें से 3 महिला सदस्य सफलतापूर्वक चोटी पर पहुंची।
  • पूरा अभियान बिना किसी अप्रत्याशित घटना के सम्पन्न हुआ जिसका श्रेय अभियान टीम की पूर्ण तैयारियों को जाता है।
  • इस अभियान ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में मिलकर काम करने का बहुत ही आत्म विश्वास पैदा किया है। यह सफलता बल को प्रेरित करेगी तथा दूसरे सदस्यों को आत्म विश्वास के साथ चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में प्रेरणास्पद होगी।

अभियान ने अपने उद्देश्य को पूर्ण किया है।

साहसिक कार्य एवं व्यावसायिकता

अर्जुन पदकधारी

क्र.सं. नाम व पदनाम अर्जुन पदकधारी
  श्री जी.एस. रंधावा, कमांडेन्ट (सेवानिवृत्त) 5th टोकियो ओलंपिक, 1962 के 100 मीटर बाधा दौड़ में 5वां स्थान
  श्री हरि चंद. द्वितीय कमान अधिकारी (सेवानिवृत्त) एशियन गेम्स, 1962-डेक्थ्लोन में स्वर्ण पदक, वर्ष 1976 के मोनट्रियल एवं 1980 के मॉस्को ओलंपिक में सम्मिलित हुए।
  श्री खजान सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सीओल 1975 के एशियन ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक, वर्ष 1988 के सीओल ओलंपिक में सम्मिलित हुए।
  श्री आर.एस.बल, द्वितीय कमान अधिकारी 1986 में सीओल में आयोजित एसियन गेम्स में रजत पदक।
सीओल 1975 के एशियन ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिता में कांस्य पदक।
वर्ष 1976 लाहौर में एवं 1989 कराची में आयोजित एस.ए.एफ. गेम्स में स्वर्ण पदक।
  सुश्री एन. कुंजारानी देवी, सहा. कमां. वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण, 19 रजत एवं 5 कांस्य पदक।
वर्ष 1990 एवं 1994 के एशियन गेम में 2 कांस्य पदक।
एशियाई चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक
वर्ष 1988 के कामनवेल्थ गेम में 1 स्वर्ण पदक।
वर्ष 1999 में आस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 रजत पदक।
वर्ष 1995-96 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त कर्ता।
जापान के ओसाका में वर्ष 2000 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में 1 रजत पदक।
जिओंजू (कोक्का) में जुलाई 12/07/2001 से शुरु हुई सीनियर एशियन वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण, 1 रजत पदक।
  श्रीमति एन. लक्ष्मी, निरीक्षक वर्ष 1995 के चीन एवं 1997 ते ताईवान में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक।
वर्ष 1994 के हीरोशिमा में आयोजित एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
वर्ष 1999 के कामनवेल्थ चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण पदक।
  श्री खजान सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी वर्ष 1995 में आस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में एथलेटिक में 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक।
वर्ष 1997 में कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में एथलेटिक में 3 स्वर्ण पदक।
वर्ष 1995 में चैन्नई में आयोजित एस.ए.एफ. गेम्स में 2 रजत पदक।
बैंकाक में आयोजित 1998 के एशियन गेम्स में एक रजत एवं एक कांस्य पदक।
सिडनी ओलंपिक-2000 में भाग लिया।
400 मीटर में 45.56 सेकेंड का समय लेकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया।
इंडियानापोलिस, यूएसए में 8-16 जून, 2001 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में 2 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक
  निरीक्षक (महिला) सोनामाका चानू वर्ष 1998 में नारुरु में आयोजित कॉमन वेल्थ वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक।
वर्ष 1999 के कॉमन वेल्थ प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक।
वर्ष 1999 में वर्ल्ड पुलिस गेम में 1 स्वर्ण पदक।
एशियन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक।
जापान में दिनांक 2/5/2000 से 8/5/2000 तक आयोजित एशियन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 3 स्वर्णपदक।
सिडनी ओलंपिक -2000 में भाग लिया।

इंदिरा गाँधी पुरस्कार

क्र.सं. नाम व पदनाम मैदान प्राप्तकर्ता का वर्ष
  श्री खजान सिंह कमांडेंट (तैराकी) 1985

राजीव गाँधी खेल रत्न

क्र.सं. नाम व पदनाम मैदान प्राप्तकर्ता का वर्ष
  सुश्री एन.कुंजारानी देवी सहा.कमां. (भारोत्तोलन) 1996-97

टाटा विड़ला पुरुस्कार 1996-97

क्र.सं. नाम व पदनाम मैदान प्राप्तकर्ता का वर्ष
  सुश्री एन.कुंजारानी देवी सहा.कमां. (भारोत्तोलन) 1996-97

केरिपुबल खेल टीम का वर्ष 2002 (दि. 1/04/2002 से 31/3/20002 तक) का संक्षिप्त प्रदर्शन नीचे सारणी में दिया गया हैः-

प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता एआईपी प्रतियोगिता
  जी एस बी जी एस बी जी एस बी
एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) 02 04 01 08 13 18 13 12 14
तैराकी (पुरुष एवं महिला)04 04 06 - 34 38 21 16 07 07
जूडो (पुरुष एवं महिला) - - 01 12 16 14 01 - 01
हैंडबॉल - - - - - - 01 - -
कबड्डी - - 01 - - - 01 - -
ताईक्वांडो (पुरुष एवं महिला) 04 - - - - 01 08 08 04
भारोत्तोलन (पुरुष एवं महिला)/कुश्ती - - - 06 06 03 02 01 04
क्रास कंट्री - 03 01 13 10 11 - - -
कराटे 13 19 11 13 19 11   03  
क्याकिंग एण्ड कनोइंग 02 01 03 10 08 08 01 06 10
हॉकी - - - 06 09 07 05 03 -
जिम्नॉस्टिक - - - - - - 01 02 -
शूटिंग - - - 01 07 - - 01 -
ब्रास बैंड - - - - 01 - - 01 -
वाटर पोलो - - - 09 03 04 - - -

संक्षिप्त

  • जी-गोल्ड
  • एस-सिल्वर
  • बी-ब्रॉंज

दिनांक 01/4/2002 से 11/03/2003 तक की अवधि में आयोजित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओँ में केरिपुबल के निम्नलिखित खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया।

क्र.सं. नाम खेल
  सुश्री एन. कुंजारानी देवी, सहा.कमां. भारोत्तोलन
  निरीक्षक (म), टी.सनमाचा चानू भारोत्तोलन
  निरीक्षक (म), प्रतिमा कुमारी भारोत्तोलन
  निरीक्षक (म), एन. लक्ष्मी भारोत्तोलन
  सिपाही (म), सुनैना भारोत्तोलन
  सिपाही (म), प्रसमिता मंगराज एफपी
  श्री टी.एस.ढिल्लों, अपुउमनि निशानेबाजी
  निरीक्षक, विकास पांडे जिम्नॉस्टिक
  उप निरीक्षक, मयंक श्रीवास्तव जिम्नॉस्टिक
  उप निरीक्षक, मोहित यादव जिम्नॉस्टिक
  निरीक्षक, रोहित यादव जिम्नॉस्टिक
  उप निरीक्षक, विकास तोमर वॉलीबाल
  उप निरीक्षक, कुलदीप सिंह कबड्डी
  उप निरीक्षक, मनप्रीत सिंह कबड्डी
  निरीक्षक, अकरम शाह जूड़ो
  उप निरीक्षक, विक्रम सोलंकी जूड़ो
  उप निरीक्षक, ब्रोजेश्वरी देवी जूड़ो
  उप निरीक्षक, वाई.लैंधोनी देवी जूड़ो
  सिपाही (म). अनीता चानू जूड़ो
  हव. (म), टी.रानी बालादेवी टाईक्वांडो
  श्री परमजीत सिंह, सहा.कमां. एथलेटिक
  निरीक्षक, टी.एम. साजीव एथलेटिक
  निरीक्षक (म), जिंसी फिलिप्स एथलेटिक
  निरीक्षक (म), गीता मनराल एथलेटिक
  निरीक्षक (म) माजीमा कुराकोस एथलेटिक
  उप निरीक्षक (म), सीमा एंटिल एथलेटिक
  निरीक्षक, राकेश कुमार पटेल कुश्ती
  उप निरीक्षक, नरेन्द्र सिंह कुश्ती
  सज्जन पाल कुश्ती
  हवल. वेद पाल कुश्ती
  हवल. जय भगवान कुश्ती
  सिपाही, सतीश कुमार कुश्ती
  निरीक्षक, दीपक कुमार सिंह तैराकी
  निरीक्षक, अमर मुरलीधरन तैराकी
  निरीक्षक (म), रिचा मिश्रा तैराकी
  निरीक्षक (म), चारु मिश्रा तैराकी

के.रि.पु.बल के निम्नलिखित खिलाडि़यों ने वर्ष 2000 में आयोजित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लिया जिन्हें खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वर्ष 2001 में "स्पेशल अवार्ड” से सम्मानित कियाः-

क्र.सं. नाम खेल
  श्री परमजीत सिंह, सहा.कमां. एथलेटिक
  निरीक्षक (म), जिंसी फिलिप्स एथलेटिक
  हवल. (म), सीमा एंटिल एथलेटिक
  उप निरीक्षक, चाँद राम कुश्ती
  उप निरीक्षक, नरेन्द्र सिंह कुश्ती
  उप निरीक्षक, संदीप राठी कुश्ती
  सुश्री एन. कुंजारानी देवी, सहा.कमां. भारोत्तोलन
  निरीक्षक (म), टी.सनमाचा चानू भारोत्तोलन
  उप निरीक्षक, विक्रम सोलंकी जूड़ो
  सिपाही (म), टोम्बी देवी जूड़ो

इसके अलावा केरिपुबल की स्टार वेट लिफ्टर निरीक्षक (म). सानामाचा चानू को वर्ष 2000 का गौरवपूर्ण "अर्जुन अवार्ड” सितम्बर, 2001 में प्रदान किया गया।

दिनांक 01/01/2002 से अभी तक खिलाड़ियों की संक्षिप्त उपलब्धियां

क्रमांक नाम खेल स्थान 1 निरीक्षक (म), सरोज सिहाग, 88 बटालियन डिस्कस थ्रो द्वितीय स्थान 2 हवल.(म), दीपा चौधरी, 88 बटालियन पोल वॉल्ट तृतीय स्थान

(बी) बैंड

केरिपुबल बैंड टीम ने ग्रुप केन्द्र पिंजौर में दिनांक 10/3/2002 से 17/03/2002 तक आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में भाग लिया और ब्रास तथा पाइप बैंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

(सी) वॉलीबाल

केरिपुबल के उप निरीक्षक विकास तोमर ने दिनांक 6/4/2003 से 13/4/2003 तक विशाखापट्टनम में आयोजित चौथी एशियन यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय टीम ने उक्त प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

(डी) हैंड बाल

केरिपुबल हैंड बाल टीम ने दिनांक 12/1/2003 से 15/1/2003 तक कॉन्ट भिवानी (हरियाणा) में आयोजित प्रथम ऑल चौ0 देवी लाल मेमोरियल हैंडबाल टूर्नामेंट में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केरिपुबल हैंडबाल टीम दिनांक 11/2/2003 से 15/2/2003 तक तिरुवंतपुरम में आयोजित 51वें ऑल इंडिया पुलिस गेम-2002 में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। केरिपुबल हैंडबाल टीम दिनांक 1/3/03 से 6/3/03 तक भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित 31वें सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

(ई) कबड्डी

केरिपुबल कबड्डी टीम ने दिनांक 19/5/04 से 23/5/04 तक इरोड (तमिलनाडू) में आयोजित ऑल इंडिया जीवीसी ट्राफी-2004 कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

(एफ) कॉमनवेल्थ वेटिलिफ्टिंग (पुरुष/महिला)

केरिपुबल की 02 महिला एवं 01 पुरुष वेटलिफ्टर ने माल्टा में 25 से 28 जून 2004 तक आयोजित पुरुष एवं महिलाओं के कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लिया और नीचे दिए गए विवरण अनुसार पदक प्राप्त किए

क्र.सं. नाम भार उपलब्धियां
  निरीक्षक (महिला) ननसिता देवी 69 किग्रा 03 स्वर्ण पदक
  उनि (महिला) गीता रानी 75 किग्रा 03 स्वर्ण पदक
  उनि/जीडी गुरमिन्दर सिंह 105 किग्रा 03 स्वर्ण पदक

(एच) नौकायान, क्याकिंग एवं कनौइंग

केरिपुबल के नौकायन, क्याकिंग एवं कनौइंग खिलाड़ियों ने पोर्ट ब्लेयर में दिनांक 13/3 से 16/3/2003 तक आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस चैंपियनशिप में भाग लिया और निम्नलिखित अनुसार पदक प्राप्त किएः-

क्र.सं. उपलब्धियां पदकों की संख्या
1 रजत पदक 02
2 कांस्य पदक 06
कुल   08

(आई) जूड़ो

केरिपुबल के (पुरुष/महिला) जूड़ो खिलाड़ी दिनांक 15 से 19 फरवरी 2004 तक कटक (ओडीशा) में आयोजित सीनियर नेशनल जूड़ो चैंपियनशिप – 2004 में भाग लिए। केरिपुबल की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पुरुष टीम संयुक्त रूप से निम्‍नलिखित पदक के साथ विजेता घोषित की गयी

पदक पुरुष महिला कुल
स्वर्ण 02 05 07
रजत 01 05 06
कांस्य 02 03 05

(जे) हॉकी

केरिपुबल की हॉकी टीम ने कोटा (राजस्थान) में दिनांक 05/01/03 से शुरु हुई डीसीएम श्री राम हॉकी टूर्नामेंट में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

(के) कुश्ती

केरिपुबल के पहलवान कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में दिनांक 17/2 से 20/2/2004 तक आयोजित वेस्ट बंगाल स्टेट रेस्लिंग चैंपियनशिप में भाग लिए और 5 स्वर्ण पदक प्राप्त किये।

(एल) क्याकिंग, कानौइंग एवं रोइंग

चंडीगढ़ में दिनांक 26/4 से 30/4/2002 तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस-2002 क्याकिंग, कानौइंग एवं रोइंग चैंपियनशिप में भाग लिए और द्वितीय स्थान के साथ 01 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्राप्त किए।

(एम) तैराकी

केरिपुबल के तैराक/गोताखोर एवं वाटरपोलो के (पुरुष/महिला) खिलाड़ियों ने दिनांक 17/9/03 से 22/9/03 तक कोलकाता में आयोजित सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में इंडिया पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व किए ओर नीचे दिए गए विवरण अनुसार स्थान तथा पदक प्राप्त किएः-

स्वीमिंग /डाइविंग स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल
पुरुष 06 04   10
रजत 04 07 6 17

वाटरपोलो

  1. महिला पुलिस वाटरपोलो टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  2. पुरुष पुलिस टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

(एन) जिम्नास्टिक

केरिपुबल जिम्नास्टिक टीम ने मोहाली (पंजाब) में दिनांक 27/12/03 से 31/12/03 तक आयोजित 44वें सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उ0प्र0 राज्य की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हमारे जिम्नास्टों ने निम्न प्रकार से पदक प्राप्त किएः-

स्वर्ण रजत कुल
04 08 10

(ओ) बॉडी बिल्डिंग

केरिपुबल की बॉडी बिल्डर टीम ने बेलगाम (कर्नाटक) में दिनांक 24/1/03 से 26/1/03 तक आयोजित 42वीं सीनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लिया ओर उक्त प्रतियोगिता में 5वां तथा 6वां स्थान प्राप्त किया।

(पी) कराटे

केरिपुबल कराटे टीम ने मुम्बई में दिनांक 22/3/03 से 31/3/03 तक आयोजित सीनियर नेशनल ए.आई.के.एफए चैंपियनशिप में भाग लिया और निम्नलिखित पदकों के साथ समग्ररूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्वर्ण रजत कुल
09 03 12

(क्यू) बास्केट बाल

" हवल./जीडी सुंदर सिंह ने लुधियाना में दिनांक 7/6/03 से 14/6/03 तक आयोजित जूनियर बास्केट बाल चैंपियनशप – 2003 में दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक प्राप्त किया। l"

(आर) शूटिंग

" केरिपुबल शूटिंग टीम नई दिल्ली में दिनांक 19/7/03 से 26/7/2003 तक आयोजित 21वें दिल्ली राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और निम्नलिखित पदक प्राप्त किएः- "

क्र.सं. पदक पदकों की संख्या
1 स्वर्ण पदक 04
2 रजत पदक 03
3 कांस्य पदक 03

(एस) फुटबाल

केरिपुबल फुटबाल टीम नें श्रीनगर में दिनांक 7/6/04 से 18/6/04 तक आयोजित 7वीं अखिल भारतीय मुस्ताक मेमोरियल फुटबाल टुर्नामेंट में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

(टी) कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल

केरिपुबल कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल एवं बास्केटबाल टीमों ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित 52वें अखिल भारतीय पुलिस खेल – 2003 में भाग लिया और कबड्डी टीम ने रजत पदक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

(t) (यू) ताइक्वान्डो

केरिपुबल की उप निरीक्षक (महिला) टी. चानू ने कोरिया के सीन्गनाम शहर में दिनांक 20/5/04 से 23/5/04 तक आयोजित 16वें एशियन टीक वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया और रजत पदक प्राप्त किया।

(वी) कंप्यूटर अवेयरनेस टीम

केरिपुबल कम्प्यूटर अवेयरनेस टीम ने हैदराबाद में दिनांक 11/6/04 से 15/6/04 तक आयोजित 47वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी प्रतियोगिता-03 में भाग लिया और महानिदेशालय केरिपुबल नई दिल्ली के महानिरीक्षक (कार्मिक) अनुभाग के उप निरीक्षक (मं) जे. बालाचंद्रन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

टोंगा में दिनांक 1/5/2003 से 3/5/2003 तक आयोजित कामनवेल्थ चैंपियनशिप -2003 में केरिपुबल कार्मिकों की उपलब्धिया

Weight Lifting

नाम भार वर्ग पदक
सुश्री एन. कुंजारानी देवी, सहा.कमां. 48 किग्रा स्वर्ण
निरीक्षक सानामाचा चानू 53 किग्रा स्वर्ण
निरीक्षक सुनैना 58 किग्रा स्वर्ण
निरीक्षक प्रतिमा कुमारी 63 किग्रा स्वर्ण
हवल. सुमति देवी 75 किग्रा स्वर्ण
क्र.सं. स्पर्धा उपलब्धियां
1 कबड्डी केरिपुबल कबड्डी टीम ने दिनांक 27/9 से 2/10 तक नई दिल्ली में आयोजित स्वाभिमान खेल महोत्सव-2003 में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।.
2 बास्केटबाल केरिपुबल बास्केटबाल टीम ने दिनांक 27/9 से 2/10 तक नई दिल्ली में आयोजित स्वाभिमान खेल महोत्सव-2003 में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
3 हैंडबाल केरिपुबल हैंडबाल टीम ने दिनांक 27/9 से 2/10 तक नई दिल्ली में आयोजित स्वाभिमान खेल महोत्सव-2003 में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4 वालीबाल CRPF केरिपुबल वालीबाल टीम नें दिनांक 27/9 से 2/10 तक नई दिल्ली में आयोजित स्वाभिमान खेल महोत्सव-2003 में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
5 रोइंग, कायाकिंग एवं कैनोइंग केरिपुबल रोइंग, कायाकिंग एवं कैनोइंग टीम ने दिनांक 27/9 से 30/9 तक श्रीनगर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस चैंपियनशिप-2003 में भाग लिया और 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।
6 एथलेटिक बैंगलोर में 43वीं नेशनल ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप-03 का आयोजन किया गया और केरिपुबल ने एक रजत एवं दो कांस्य पदक प्राप्त किए।
7 -DO- केरिपुबल के एथलीटों ने दिनांक 27/9 से 2/10 तक नई दिल्ली में आयोजित स्वाभिमान खेल महोत्सव-2003 में भाग लिया और 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किए।
8 -DO- बैंगलोर में 43वीं नेशनल ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप-03 का दिनांक 28/9 से 30/9 तक आयोजन किया गया और केरिपुबल की महिला एथलीटों ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
9 -DO- केरिपुबल महिला एथलीटों ने दिनांक 27/9 से 2/10 तक नई दिल्ली में आयोजित स्वाभिमान खेल महोत्सव-2003 में भाग लिया और 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त करके समग्ररूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
10 कबड्डी केरिपुबल कबड्डी टीम ने दिनांक 28/9 से 1/10/03 तक छावला में शौकीन स्पोर्टस क्लब द्वारा आयोजित नेशनल लेवल टूर्नामेंट में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में उप निरीक्षक विकास कुमार सर्वोत्तम खिलाडी घोषित किए गए।
11 फुटबाल केरिपुबल फुटबाल टीम ने दिनांक 5/10 से 12/10 तक नाभा में आयोजित 28वें अखिल भारतीय जी.एस. मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
11 फुटबाल केरिपुबल फुटबाल टीम ने दिनांक 5/10 से 12/10 तक नाभा में आयोजित 28वें अखिल भारतीय जी.एस. मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12 बास्केटबाल सेन्ट्रल बास्केटबाल के हवल. बिजेन्द्र सिंह ने कुवैत में दिनांक 2/10 से 5/10 तक आयोजित इन्टरनेशनल इन्वीटेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट में जूनियर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
13 वालीबाल केरिपुबल वालीबाल टीम ने हरीनगर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स दिल्ली में दिनांक 15/10 से 17/10 तक आयोजित चौथी डीडीए इन्वीटेशनल वालीबाल टूर्नामेंट में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
14 राफटिंग प्रथम एशियन राफटिंग चैंपियनशिप दिनांक 8/10 से 9/10 तक शिवपुरी उत्तराखंड में आयोजित हुई जिसमें मध्य रोईंग, कायाकिंग एवं कानोइंग टीम के पांच खिलाड़ियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
15 जूड़ो एशियन जूड़ो चैंपियनशिप दिनांक 27/10/03 से 2/11/03 तक जेजू, कोरिया में अयोजित हुई जिसमें निरीक्षक अकरम शाह एवं निरीक्षक (महिला) ए. अनीता चानू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
16 तैराकी/भारोत्तोलन तैराकी/भारोत्तोलन रजत एवं 3 कांस्य पदक तथा भारोत्तोलन में 3 कांस्य पदक प्राप्त किया।
17 फुटबाल 7वीं ऑल इंडिया इंडेपेंडेंस कप-03 मैहर सीमेंट फुटबाल प्रतियोगिता दिनांक 12/10 से 19/10 तक मैहर (म0प्र0) में आयोजित हुई जिसमें केरिपुबल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
18 हैंडबाल केरिपुबल हैंडबाल टीम हिंडाल्को (उ0प्र0) में आयोजित सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लिया और चौथा स्थान प्राप्त किया।

मेनू खोलें