Welcome to Official Website of Central Reserve Police Force

Change Language Icon

IGP's Message

महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर- श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी

श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी

महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर

प्रिय आगंतुकों/ मान्यवर,

अत्यंत गर्व और समर्पण भाव के साथ, मैं अपने महान राष्ट्र के सभी कर्मियों, डितधारकों और नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आदर्श वाक्य - "सेवा और निश्ठा" को अपनाते हुए पश्चिमोत्तर सेक्टर प्रतिरोध क्षमता, व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में स्थापित है।

उद्देश्य एवं उत्तरदायित्व

पश्चिमोत्तर सेक्टर को परिचालन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का दोडरा कार्यभार सौंपा गया है। इमारा उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने के सीआरपीएफ के मिशन के अनुरूप हैं। सेक्टर की जिम्मेदारियों में शामिल हैं :

  • परिचालन उत्कृष्टता: उग्रवाद का मुकाबला करना और स्थानीय सरकार की कानूनी इकाइयों का सहयोग करना।
  • प्रशासनिक निरीक्षण: जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सडित विभिन्न इलाकों में तैनात कार्यालयों/यूनिटों का प्रबंधन।
  • संकटकालीन प्रतिक्रिया: राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान तत्काल सहायता प्रदान करना।
  • लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करना: लोकतंत्र के मूलतत्व का समर्थन करते हुए हुए देश में शांतिपूर्ण और विश्वसनीय चुनाव सुनिश्चित करना जारी रखना।
भविष्य के लिए दृष्टिकोण

पश्चिमोत्तर सेक्टर देश के सक्रिय सुरक्षा परिदृश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी भविष्य की योजना में समाहित हैं :

  • आधुनिकीकरण: सूक्ष्मता और सटीकता से आपरेशन, प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रौद्योगिकी और आसूचना का उपयोग करना।
  • कौशल विकास: उभरते खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सेक्टर कर्मियों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • कार्मिक कल्याण: बल कर्मियों और उनके परिवारों की भलाई, कल्याण एवं ऊंचे मनोबल को प्राथमिकता देना।
  • सामुदायिक भागीदारी: एक सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने के लिए नागरिकों के साथ हमारे बंधन को मजबूत करना।

हमारी सफलता हमारे अधिकारियों और जवानों के समर्पण, लोगों के विश्वास और राष्ट्र के अटूट समर्थन का प्रमाण है। हम बड़े गर्व और प्रतिबद्धता के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विरासत और मूल्यों के प्रति समर्पित रहते हुए साहस, अनुशासन और निष्ठा के साथ सेवा जारी रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।

जय हिन्द !!!