सहायक कमाण्डेंट के रूप में सेवा ज्वाईन करने के पश्चात् कैडर अधिकारियों के लिए पदोन्नति के निम्नलिखित अवसर उपलब्ध हैं :-
1. वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के पदों को रिक्तियों को जोड़े बिना चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति द्वारा भरा जाए जिन्होने 4 वर्षों की चिकित्सा सेवा वरिष्ठता-सह-उपयुक्तता के आधार पर उस श्रेणी (ग्रेड) में पूरी की हो।
2. मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सामान्य ग्रेड) के पदों को रिक्तियों को जोड़े बिना वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति द्वारा भरा जाए जिन्होने 6 वर्षों की नियमित सेवा उस ग्रेड में पुरी की हो या उस कैडर में 10 वर्षों की कुल नियमित सेवा वरिष्ठता-सह-उपयुक्तता के आधार पर पूरी की हो।
3. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सेलेक्शन ग्रेड) के पदों को रिक्तियों को जोड़े बिना मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सामान्य ग्रेड) की पदोन्नति जिन्होंने उस ग्रेड में 4 वर्षों से कम की सेवा प्रदान न की हो, वे अपनी उपयुक्तता के आधार पर उस पद को धारण करने हेतू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सेलेक्श ग्रेड) के तौर पर नियुक्त किए जाने योग्य होंगे।
4. निदेशक (चिकित्सा) के पद को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सेलेक्शन ग्रेड) जिन्होंने उस ग्रेड में 3 वर्ष से कम की नियमित सेवा पुरी की हो द्वारा पदोन्नति से भरा जाएगा या उस कैडर में योग्यता एवं वरिष्ठता के यथा सम्मान के साथ 17 वर्षों कुल नियमित सेवा की हो।
नोट
इन नियमों के लागू होने से पहले सीधे भर्ती हुए चिकित्साधिकारियों के लिए पदोन्नति हेतु सेवा अवधि की पात्रता की गणना भर्ती तिथि से की जाएगी।
बल में उस रैंक में न्यूनतम 3 वर्षों की सेवा के साथ निरीक्षक की पदोन्नति द्वारा, जिन्होंने केरिपुबल सीनियर सूबेदार रिफरेशर कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो तथा
पूर्व आपात कमीशन प्राप्त अधिकारियों द्वारा जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम हो तथा जिन्होंने बल में निरीक्षक के रूप में न्यूनतम 2 वर्षों की सेवा की हो तथा जिन्होंने सीनियर सूबेदार रिफरेशर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो।
रैंक में 9 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण किया हुआ होना चाहिए।
रैंक में 5वर्षों की संतोंषजनक सेवा पूर्ण किया हुआ होना चाहिए।
हवलदार (बैंड) से उप0नि0(बैंड) से पदोन्नति के लिए प्री-प्रमोशनल रिफरेशर कैडर (पदोन्नति पूर्ण पुनश्चयी संवर्ग) में अर्हता प्राप्त होना चाहिए।
उस रैंक में न्यूनतम 5 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण किया हुआ हो।
उप0नि0 (बैंड) से निरी0(बैंड में पदोन्नति के लिए प्री-प्रमोशनल रिफरेशर कैडर की अर्हता प्राप्त हो।
रैंक में न्यूनतम 9 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण किया हुआ हो।
रैंक में न्युनतम 9 वर्षों की सेवा पूर्ण किया हुआ हो।
रैंक में न्यूनतम 5 वर्षों की सेवा संतोषजनक पूर्ण किया हुआ हो।
हव0(टेलर) से उप0 नि0 (टेलर) में पदोन्नति के लिए प्रि-प्रमोशनल रिफरेशर कैडर में अर्हता प्राप्त हो।
चूंकि, माली, बिगुलर एंव पेन्टरों के लिए इन ट्रेडो में कोई उच्च पद नहीं है इसलिए उन्हें पदोन्नति हेतु जीडी की तरफ प्रयत्न करना होगा। जिसके लिए उन्हे पद के लिए वांछित अर्हताओं में अर्जित करना होगा।
सिग्नल कार्मिकों के लिए अलग से ‘अनुमोदन सूची’ तैयार की जा रही है।
चूँकि संयुक्तपदक्रम सूची का रख-रखाव किया जा रहा है इसलिए जो शर्त/ योग्यताएं जी0डी0 के कार्मिकों के लिए लागू हैं वहीं शर्तें/योग्यताएं सिग्नल कार्मिकों के लिए भी लागू होंगी।
सउनि/मं0 के पद पर पदोन्नति के लिए ऐसे हव0(मं0) जिनकी 5 वर्ष से कम की सेवा नहीं होनी चाहिए तथा ऐसे हव(मं) जिनकी 3 वर्ष की सेवा हो और जिन्होंने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण/अर्हता प्राप्त की हो, 75% एवं 25% अनुपात क्रमशः रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
उप0नि(मं) के पद पर पदोन्नति हेतु ऐसे सउनि(मं) जिन्होंने कम से कम 6 वर्ष की नियमित सेवा की हो तथा ऐसे सउनि(मं) जिन्होने कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली हो तथा विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो, विचार किया जाएगा, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में। पदोन्नति के लिए अनुपात – 75% एवं 25% क्रमशः है। केरिपुबल में उप0नि0(आशू0) में से 5% स्थानान्तरण पर जो विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे ऐसा न होने पर विभागीय परीक्षा तथा दोनों न होने पर पदोन्नति द्वारा।
नि0(मं) के पद पर पदोन्नति के लिए ऐसे उप0नि0(मं) जिन्होंने कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा की हो विचार किया जाएगा, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
सू0मे0(मं) के पद पर पदोन्नति हेतु ऐसे नि0(मं) जिन्होंने कम से कम 2 वर्ष की सेवा की हो विचार किया जाएगा, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
सू0मे0(मं) जिन्होने कम से कम 2 वर्ष की नियमित सेवा की हो, ऐसा न होने पर सू0मे0(मं) एवं नि0(मं) ग्रेड दोनों को मिलाकर 3 वर्षों की नियमित सेवा की हो, को सहा0 कमा0(मं) के पद पर पदोन्नति हेतु विचार किया जाएगा, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
संयुक्त सहा0 नि0 के पद पर पदोन्नति हेतु ऐसे प्रशा0 अधिकारी जिन्होंने कम से कम 2 वर्षों की सेवा की हो विचार किया जाएगा, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
उस ग्रेड में संयुक्त सहा0 नि0(लेखा)/ऑडिट ऑफिसर के साथ 7 वर्षों की नियमित सेवा हो। ऐसा न होने पर, संयुक्त सहा0 निदेशक (लेखा)/ऑडिट अधिकारी तथा सेक्शन अधिकारी/ प्रशा0 अधिकारी की ग्रेड में 8 वर्षों की संयुक्त रूप से नियमित सेवा की हो, वे सहायक निदेशक(लेखा) के पद पर पदोन्नति किए जाएँ, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
सउनि(आशु0) जिन्होने कम से कम 6 वर्ष की नियमित सेवा की हो, वे उप0नि(स्टेनो) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की दशा में।
उप0नि0(आशु0) जिन्होंने कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा उस ग्रेड में की हो, वे नि0(आशु0) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
नि0(आशु0) जिन्होने कम से कम 2 वर्ष की नियमित सेवा की हो। वे सू0मे0(आशु0) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
सू0मे0(आशु0) जिन्होंने कम से कम 2 वर्ष की नियमित सेवा की हो, ऐसा न होने की दशा में, सू0मे0(आशु0) एवं निरी(आशु0) के ग्रेड में संयुक्त रूप से 3 वर्षों की नियमित सेवा की हो, वे सहा0 कमा0(निजी सचिव) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियां होने की दशा में।
निरी0(हि0अनु0) जिन्होने कम से कम 2 वर्ष की नियमित सेवा की हो, वे सू0मे0(हि0अनु0) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
सू0मे0(हि0अनु0) जिन्होंने कम से कम 2 वर्ष की नियमित सेवा की हो, ऐसा न होने की दशा में, सू0मे0(हि0अनु0) एवं निरी0(हि0अनु0) की ग्रेड में 3 वर्षों की संयुक्त रुप से नियमित सेवा की हो को सहा0निदेशक(राजभाषा) के पद पर पदोन्नत किया जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
ऐसे सि0/दफ्तरी जिन्होने 3 वर्ष की सेवा की हो, को हव(गैसटेटनर ऑपरेटर) के पद पर पदोन्नत किया जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
सि0(लाइब्रेरी अटेनडेंट) जिन्होने 5 वर्ष की सेवा की हो वे हव0(पु0लि0) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
हव0(पु0लि0) जिन्होने 10 वर्ष की सेवा की हो वे उप0नि0(पु0 एवं सूचना सहायक) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
ऐसे उप0नि0(पु0 एवं सू0सहा0) जिन्होने 5 वर्ष की सेवा की हो, वे नि0(वरिष्ठ पु0 एवं सूचना सहायक) के पद पर पदोन्नत किए जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
केरिपुबल में संबंधित ग्रेडों में कम से कम 7 वर्ष की नियमित सेवा की हो, ऐसे उप0नि0(स्टाफ नर्स) या गैर वर्दीधारी स्टॉफ नर्स।
केरिपुबल में संबंधित ग्रेड में 2 वर्ष की नियमित सेवा निरी0(वार्ड सिस्टर/मास्टर) या गैर-वर्दीधारी वार्ड सिस्टर के रूप में की हो।
केरिपुबल में संबंधित ग्रेडों में 5 वर्ष की नियमित सेवा करने वाले स0उ0नि0(फार्मा0) या गैर वर्दीधारी फार्मा0।
केरिपुबल में अपने ग्रेड में न्यूनतम 7 वर्षों की नियमित सेवा देने वाले उप0नि0(फार्मा0) या गैर वर्दीधारी फार्मासिस्ट। निरी0(फार्मा0) के कोई पद मौजूद/स्वीकृत नहीं हैं।
केरिपुबल में अपने ग्रेड में कम से कम ३ वर्ष की नियमित सेवा की हो ऐसे वार्ड बॉय/वॉर्ड गर्ल वर्दीधारी या गैर वर्दीधारी।
केरिपुबल में अपने ग्रेड में ऐसे हव0(लेबोरेटरी सहायक) जिन्होंने कम से कम 8 वर्ष की नियमित सेवा की हो।
केरिपुबल में अपने ग्रेड में ऐसे हव0(एक्स-रे सहायक) जिन्होने कम से कम 8 वर्ष की नियमित सेवा की हो।
ऐसे सि0(दफ्तरी) जिनकी 6 वर्ष की सेवा हुई हो तथा जिनको गैसटेटनर मशीन को चलाने एवं उसका रख-रखाव करने में निपुणता हासिल हो, को हव0(गैस टेटनर ऑपरेटर) के पद पर पदोन्नत किया जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
अनुचर/चपरासी जिनकी 2 वर्ष की सेवा पुरी हुई हो को सि0(दफ्तरी) के पद पर पदोन्नत किया जाए, रिक्तियों की उपलब्धता की दशा में।
चपरासि्यों के 25% पदों को अनुचरों(फरास/सफाई कर्मचारियों) जिनकी 5 वर्ष की सेवा पुरी हो, से भरा जाए।
सि0(नर्सिंग सहायक)(वर्दीधारी व गैर वर्दीधारी दोनों) जिन्होने कम से कम 8 वर्ष की नियमित सेवा की हो, वे पदोन्नति के लिए पात्र हैं।