Welcome to Official Website of Central Reserve Police Force

Change Language Icon

IG's Message

महानिरीक्षक, जम्मू सेक्टर- श्रीमती ए विजया लक्ष्मी

श्रीमती ए विजया लक्ष्मी

महानिरीक्षक, जम्मू सेक्टर

         मेरे लिए बड़े सम्मान और गर्व का विषय है कि मैंने जम्मू सेक्टर के महानिरीक्षक के रुप में पदभार संभाला है, जो कि केरिपुबल के सबसे प्रतिष्ठित सेक्टरों में से एक है, जिसमें देश के कई क्षेत्रों में तैनात 10 बटालियन, रेंज जम्मू, हीरानगर, परिचालन जम्मू नार्थ, ग्रुप केन्द्र जम्मू एवं हीरानगर का प्रशासनिक नियंत्रण, जम्मू एरिया में तैनात 13 बटालियनों के परिचालनिक पर्यवेक्षण जैसे विविधता पूर्ण दायित्वों का निष्पादन समाहित है।

        इस सेक्टर ने जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में सिविक एक्शन के कई कार्यक्रमों को सफतलापूर्वक पूरा किया है। इसके अतिरिक्त जम्मू सेक्टर द्वारा राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। केरिपुबल द्वारा स्थानीय नागरिकों को समय-समय पर उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता प्रदान की जा रही है। जम्मू सेक्टर द्वारा वृक्षारोपण के वृहद अभियान के जरिये शानदार एवं नेक काम किया गया, इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण, लगन और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

         इस सेक्टर के अंतर्गत हमारी यूनिटों के जवानों और अधिकारियों ने फील्ड क्षेत्रों में अपने सराहनीय साहसिक प्रदर्शन से बल का नाम रोशन किया है। मुझे यकीन है कि हम केरिपुबल के झंडे को सदैव ऊंचा रखने के लिए प्रयास करते रहेंगे। मैं अपने सभी अधिकारियों और जवानों के साथ लगातार बातचीत के लिए तत्पर रहता हूँ तांकि हम नए विचार के जरिये उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। आईये हम समय के साथ-साथ नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने के लिए उत्कृष्टता की यात्रा में अपना प्रयास जारी रखें। जम्मू सेक्टर बल की उच्चतम परंपरराओं को कायम रखते हुए और देश की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा करने एवं केरिपुबल के लोकचार और मूल्यों का निर्वहन करते हुए भारत के संविधान के आदेशों के पालन हेतु प्रतिबद्ध है।

जय हिन्द ।