Welcome to Official Website of Central Reserve Police Force
संदेश
छत्तीसगढ़ सेक्टर का नेतृत्व करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।
वर्ष 2010 में एक परिचालन क्षेत्र के रूप में स्थापित इस सेक्टर को बाद में वर्ष 2012 में नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से एक पूर्ण विकसित सेक्टर में उन्नत किया गया था।
सीआरपीएफ में यह सबसे बड़ा सेक्टर है, जिसके पास 6 रेंज, 36 बटालियन और 4 कोबरा बटालियन का परिचालन नियंत्रण है। इस सेक्टर को यह विशिष्टता भी प्राप्त है कि इसके अंतर्गत बस्तरिया बटालियन आती है।
सीआरपीएफ के अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता के कारण छत्तीसगढ़ के सुदूर भीतरी इलाकों से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंका गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करते हुए, नक्सलवाद के पुनरुत्थान की किसी भी संभावना को रोकने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस सेक्टर के जवानों और अधिकारियों ने हमेशा सीआरपीएफ का नाम रोशन किया है। परिचालन प्रतिबद्धता के साथ-साथ जवानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
जय हिन्द
