श्री संजय आ. लाठकर , भा.पु.से
पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
पुलिस महानिरीक्षक का संदेश
विषय
संक्षिप्त विवरण
शौर्य दिवस:-
संक्षिप्त इतिहास:-
9 अप्रैल,1965 को 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफलकऱ दिया। इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरोने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शौर्य दिवस 2019:-
रेंज गांधीनगर :-
श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, केरिपुबल, श्री के. एम. यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक, समूह केंद्र गांधीनगर, श्री सुनील कुमार पार्थ, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज गांधीनगर एवं अधिकारियों और कर्मियों ने दिनांक 09/04/2019 को कच्छ, गुजरात में शौर्य दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: -
दिनांक 09/04/2019 को श्री आर. एस. रौतेला, पुलिस उप महानिरीक्षक, (प्रशासन, परिचालन, आसूचना), पश्चिमी क्षेत्र, श्री एस. राधाकृष्णन, पुलिस उप महानिरीक्षक, (संभ व लेखा) पश्चिमी क्षेत्र, श्री संजीव शर्मा, पीएमजी, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज द्रुत कार्य बल, मुंबई सहित पश्चिमी क्षेत्र, मुख्यालय, रेंज द्रुत कार्य बल, मुंबई एवं 102 रेंज द्रुत कार्य बल के अधिकारियों और कर्मियों ने शौर्य दिवस के अवसर 102 रेंज द्रुत कार्य बल, तलोजा, नवी मुंबई में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
(फोटो गैलरी देखें)
शौर्य दिवस 2018:-
दिनांक 09/04/2018 को "शौर्य दिवस” अवसर पर श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, केरिपुबल, श्री सुनील कुमार पार्थ, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज गांधीनगर, श्री राजेश ढकरवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुपकेंद्र गांधीनगर एवं श्री देवशंकर मिश्र, कमान्डेन्ट, कच्छ, गुजरात में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।
शौर्य दिवस 2017:-
दिनांक 09/04/2017 को "शौर्य दिवस” अवसर पर श्री राजकुमार, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी सेक्टर, केरिपुबल, श्री राजेश ढकरवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र गांधीनगर, कच्छ, गुजरात में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।