श्री रणदीप दत्ता, पीएमजी
पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
पुलिस महानिरीक्षक का संदेश
दिनांक 23 जून, 2021 को समृद्ध विरासत वाले केरिपुबल के सबसे प्रतिष्ठित सेक्टर में से एक पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर का पदभार ग्रहण करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान और गर्व की बात है।
वर्ष 1991 में सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई में स्थापित सेक्टर मुख्यालय का परिचालनिक क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण महाराष्ट्र, गुजरात व गोवा राज्यों सहित केंद्र शासित दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव तक है
इस सेक्टर के प्रशासनिक नियंत्रण में 3 रेंज, 3 ग्रुप केंद्र उनकी 17 बटालीयनों सहित, 3 संयुक्त अस्पताल एवं 1 केंद्रीय हथियार भंडार है। इसमें, देश के मुख्य परिचालनिक क्षेत्र जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 04 एवं जम्मू कश्मीर में 04 बटालियन पूर्वोत्तर में 03 व एस.ओ.जेड. में 02 बटालियन का प्रशासनिक प्राधिकार भी शामिल है।
विशेषतः महाराष्ट्र के संबंध में, गडचिरोली जिले से नक्सलियों के खतरे को मिटाने के लिए पश्चिमी सेक्टर प्रतिबद्ध है। इन क्षेत्रों में लगातार राज्य पुलिस से व्यापक तालमेल के साथ नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी कुछ समय से माओवादियों पर निर्णायक बढ़त के साथ, हमें आशा है कि हमारा सामूहिक प्रयास बहुत जल्द इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम होगा।मुझे विश्वास है कि हम केरिपुबल का झंडा ऊँचा रखने का प्रयास जारी रखेंगे। पश्चिमी सेक्टर, बल की उच्च परंपराओं को बनाए रखने, व देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने तथा केरिपुबल के मूल्यों और विशिष्टताओं का पालन करते हुए भारत के संविधान के आदर्शों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
रणदीप दत्ता, पीएमजी, पुलिस महानिरीक्षक
पश्चिमी सेक्टर केरिपुबल, मुंबई