श्री साकेत कुमार सिंह, आई.पी.एस
पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
पुलिस महानिरीक्षक का संदेश
महानिरीक्षक का संदेश
छत्तीसगढ़ सेक्टर का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत गर्व और सौभाग्य की बात है। इस सेक्टर के कार्मिक छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल हैं। वर्ष 2010 में एक परिचालन सेक्टर के रूप में स्थापित होने के पश्चात्, वर्ष 2012 में, इस सेक्टर का एक पूर्ण सेक्टर के रूप में उन्नयन (अपग्रेड) हुआ।
यह के.रि.पु.बल का सबसे बड़ा सेक्टर है, जिसका 32 जीडी बटालियनों, 01 बस्तरिया बटालियन और 06 कोबरा बटालियनों पर परिचालनिक नियंत्रण है। इस सेक्टर के परिचालनिक दायित्वों में बस्तरिया बटालियन का होना हमारे लिए गौरव की बात है। इस सेक्टर के अधिकारी और कार्मिक अत्यधिक अभिप्रेरित हैं और प्रतिकूल भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। बल के कर्मियों ने खेल और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
जय हिन्द।