केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केरिपुबल नीमच, भारत में एक प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है, जिसकी स्थापना 1 दिसम्बर 1960 को हुई थी। यह, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सबसे पुराना प्रशिक्षण संस्थान है। अन्य राज्य और केन्द्रीय पुलिस संगठन भी यहां प्रशिक्षण के लिए अपने कर्मियों को भेजते हैं:
केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय नीमच मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित है। यह अजमेर, कोटा एवं रतलाम से रेल एवं सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। उदयपुर के माध्यम से नीमच हवाई मार्ग द्वारा (125 कि0मी0) भी पहुँचा जा सकता है।
नीमच का जलवायु मध्यम है। गर्मी में दिन का मौसम गर्म होता है एवं षाम व रात का मौसम मालवा क्षेत्र से आने वाली मन्द हवा के कारण सुहावना होता है। जुलाई से सितम्बर के दौरान बरसात का मौसम होता है, सर्दी का मौसम भी सामान्य है।
कैम्प परिसर, प्राचीन ब्रिटिश छावनी में स्थित केरिपुबल की जन्म स्थली है, जहाँ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सन् 1939 में उदय हुआ था। इस संस्थान में पर्याप्त आउटडोर प्रशिक्षण मैदान एवं इन्डोर कक्ष उपलब्ध है। विभिन्न सेवा कालीन कोर्सो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के मनोरंजन एवं खेल हेतु पर्याप्त सुविधायें उपलब्ध हैं।
सेन्ट्रल ट्रेनिंग कॉलेज, नीमच की अध्यक्षता, संकाय में अधीनस्थ अधिकारियों और अन्य रैकों के अलावा, निम्नलिखित अधिकारियों के साथ पुलिस महानिरीक्षक पद के प्रधानाचार्य द्वारा की जाती है:-