Cobra Sector
Cobra Sector
PlayStop

कोबरा सेक्टर परिचय:-


भारत सरकार ने उग्रवादियों एवं विद्रोहियों से निपटने और गुरिल्ला/जंगल युद्ध जैसे ऑपरेशनों में दृढ़तापूर्वक कार्रवाई के लिए (कोबरा) कमाण्डों बटालियन फॉर रेजोल्‍यूट एक्‍शन के गठन की मंजूरी गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई थी।

 

भारत सरकार ने के.रि.पु.बल में 10 असम्बद्ध कोबरा बटालियनों के गठन सहित उन पर नियत्रंण के लिए महानिरीक्षक के नेतृत्‍व में एक सेक्‍टर मुख्‍यालय के स्‍थापना की मंजूरी प्रदान की थी।  इन बटालियनों के गठन की समय-सारणी निम्‍न प्रकार है :-

 

 

     §  वर्ष 2008-09 :  02 (दो) बटालियन और सेक्टर मुख्यालयकोबरा ।

     §  वर्ष 2009-10 :  04 (चार) बटालियन।

     §  वर्ष 2010-11:  04 (चार) बटालियन।

कोबरा सेक्टर ने सर्वप्रथम श्री के. दुर्गा प्रसादभा.पु.से.महानिरीक्षक,  कोबरा सेक्टर की कमान में महानिदेशालयके.रि.पु.बल,केंद्रीय कार्यालय परिसरलोधी रोड़नई दिल्ली में कार्य करना प्रारम्‍भ किया। तत्‍पश्‍चात  मार्च, 2009 में सेक्टर मुख्यालय को पुष्प विहारनई दिल्ली में स्थानांतरित किया गया और दिनांक 11/11/2009 से कोबरा सेक्टर मुख्यालय पुराना सचिवालयसिविल लाईनदिल्ली -54 में कार्य कर रहा है। वर्तमान में डॉ. महेश्‍वर दयाल, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक का पदभार संभाल रहे हैं।


 

Latest News

Pause
  • कोई खबर नहीं
Go to Navigation