श्री मूल चंद पंवार
महानिरीक्षक पश्चिमोत्तर सेक्टर
चण्डीगढ़
इस सेक्टर के अधीनस्थ परिचलनिक वाहिनी 13, 51, 237 एवं 245 वाहिनी अति महत्वपूर्ण / महत्वपूर्ण व्यक्तियों की आवास सुरक्षा, रूट सुरक्षा, महत्वपूर्ण संस्थान जैसे चंडीगढ़ राज भवन की सुरक्षा में तैनात हैं तथा पंजाब, चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश), हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था ड्यूटी कर रही हैं | इसके आतिरिक्त पंजाब राज्य के केन्द्रीय कारागार लुधियाना, भटिंडा, अमृतसर एवं कपूरथला तथा चंडीगढ़ (केन्द्र शासित प्रदेश) बुड़ेल कारागार की सुरक्षा में भी तैनात हैं | 237 वाहिनी की छ: कंपनियां एवं डेट मुख्यालय श्रीनगर में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैनात हैं।
उपरोक्त के आतिरिक्त केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने गणतंत्र / स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण संचालन तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) में विभिन्न धार्मिक त्योहारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| हमारे सैन्य बलों द्वारा अत्यधिक सतर्कता के कारण आतंकवादियों / राष्ट्रविरोधी तत्वों से धमकियाँ मिलने के बावजूद कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई |
2019
लोकसभा चुनाव- 2019 हेतु पश्चिमोत्तर सेक्टर को राज्य बल समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है, सेक्टर के द्वारा विभन्न केन्द्रीय बलों एवं राज्य पुलिस बल की कंपिनयो का नेत्रत्व कर विभिन्न राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाए गए |
हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 के लिए पश्चिमोत्तर सेक्टर को राज्य बल समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है, सेक्टर के द्वारा विभिन्न केन्द्रीय बलों एवं राज्य पुलिस बल की 120 कंपनियों का नेत्रत्व कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाया गया |
धारा-370 के हटाए जाने पर जम्मू एवं कश्मीर में कानून व्यवस्था ड्यूटी में उत्पन्न हुई चुनोतीयों से निपटने के लिए सेक्टर की परिचलनिक कंपनिया तैनात की गई थी | हमारे सैन्य बलों द्वारा अत्यधिक सतर्कता के कारण आतंकवादियों / राष्ट्रविरोधी तत्वों से अनेकों धमकियाँ मिलने के बावजूद कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई |
2020
बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के लिए पश्चिमोत्तर सेक्टर को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त विभिन्न केन्द्रीय बलों की कंपीनियों के आवागमन की जिम्मेदारी दी गई | इस सेक्टर की 07 परिचलनिक कंपनियों ने बिहार विधानसभा चुनाव को सम्पन्न करवाने में भूमिका निभाई |
हरियाणा विधानसभा उप चुनाव-2020 के लिए पश्चिमोत्तर सेक्टर को राज्य बल समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है, सेक्टर के द्वारा विभिन्न केन्द्रीय बलों की कंपीनियों का नेत्रत्व कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाया गया |
केंद्र सरकार द्वारा पारित 03 कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी का निर्वहन किया गया |
2021
केंद्र सरकार द्वारा पारित 03 कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन, सड़क मार्ग, रेल मार्ग अवरुद्ध किया गया है, जिसमें सेक्टर की परिचलनिक कंपनियों द्वारा कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी का निर्वहन किया गया |
हरियाणा विधानसभा उप चुनाव-2021, एलनाबाद, जिला- सिरसा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाया |
2022
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए पश्चिमोत्तर सेक्टर को राज्य बल समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया हैं, सेक्टर के द्वारा विभिन्न केन्द्रीय बलों एवं राज्य पुलिस बल की कुल 700 कंपनियों का नेत्रत्व कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाया गया |
पंजाब, राज्य के धार्मिक समारोह घल्लुघरा में बल की कंपिनयो का नेत्रत्व कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाई गई |
पंजाब लोकसभा उप चुनाव-2022, संगरूर के लिए पश्चिमोत्तर सेक्टर को राज्य बल समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है, सेक्टर के अधीन विभिन्न केन्द्रीय बलों एवं राज्य पुलिस बल की कुल 61 कंपिनयो का नेत्रत्व कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न करवाया गया |