महानिरीक्षक पश्चिमी सेक्टर की कलम से
पश्चिमी सेक्टर, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल का मुख्यालय नवी मुंबई में स्थित है एवं इसका परिचालन विस्तार महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा राज्यों सहित केंद्र शासित दादर नगर हवेली तथा दमन व दीव तक है। अभी हाल ही में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2019 संपन्न हुआ। महानिदेशालय केरिपुबल नई दिल्ली द्वारा विधानसभा चुनाव हेतु महाराष्ट्र पश्चिमी सेक्टर का जिम्मेवारी क्षेत्र में होने की वजह से सेक्टर कार्यालय को चुनाव में तैनात हो रही केरिपुबल एवं राज्य सशस्त्र बलों के कंपनियों के राज्य बल संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
विधानसभा - 2019 का चुनाव महाराष्ट्र राज्य में 288 सीटों के लिए एक ही चरण में दिनांक 21 अक्टूबर 2019 को संपन्न हुआ। स्वच्छ, स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराना न केवल एक महत्वपूर्ण दायित्व था बल्कि वैधानिक जिम्मेदारी भी थी। महाराष्ट्र राज्य में केंद्रीय बल समेत कुल 350 कंपनियाँ तैनात हुई थीं। आरंभिक कार्य मे कंपनियों का आगमन सुनिश्चित करना तथा महाराष्ट्र राज्य के प्रशासनिक अधिकारीयों से समन्वय कर उनके रहने, खाने- पीने की प्रबंध व्यवस्था करना था।
श्री रवीन्द्र सिंह रौतेला, पुलिस उप महानिरीक्षक, (प्रशा) पश्चिमी क्षेत्र, महाराष्ट्र राज्य चुनाव में बल संयोजक अधिकारी थे। इसके अतिरिक्त श्री संजय कुमार, उप महानिरीक्षक, नागपुर, श्री देवेंद्र रावत, उप महानिरीक्षक, पुणे, श्री मानस रंजन, उप महानिरीक्षक, गढ़चिरौलि जोनल कमांडर के कार्यभार में रहे। चुनाव के दौरान प्रभावी व त्वरित कार्रवाई के लिए एक अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया था। राज्य प्रशासन के सहयोग से केंद्रीय बलों की तैनाती प्रत्येक बूथ पर संवेदनशीलता के अनुरूप की गई। बल की कंपनियों द्वारा चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों की जानकारी को समझाने में सुविधा के लिए पश्चिमी सेक्टर स्तर पर लघु आकार की एक चुनाव निर्देशिका (Election Directory) हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में तैयार की गई थी, जिसकी एक-एक प्रति कंपनीके सेक्शन स्तर तक उपलब्ध कराई गई। इसमें चुनाव ड्यूटी के अतिरिक्त चुनाव से सबंधित सभी संस्थानों व प्राधिकारियों का संपर्क नंबर/ पता का भी समावेश किया गया था ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी विषम परिस्थिति में मुझसे सीधे संपर्क कर सकते थे, जो अत्यंत उपयोगी रहा।
चुनाव तिथि के पूर्व से लेकर चुनाव संपन्न होने, केरिपुबल, केंद्रीय एवं राज्य सशस्त्र बलों के कंपनियों की सुरक्षित वापसी तक मैं स्वयं महाराष्ट्र में मौजूद रहा एवं राज्य प्रशासन के साथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखा। गढ़चिरौलि जिला जो नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील वहाँ पर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था एक बडी़ चुनौती थी वहाँ पर बल की सूनियोजित कार्यप्रणाली से चुनाव का शांतिपूर्ण संपन्न होना उल्लेखनीय रहा । सभी के सहयोग से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव -2019 शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
लोकतंत्र के इस महा अनुष्ठान को संपन्न करने में दिए गए योगदान के लिए मैं बल के सभी अधिकारीयों व कार्मिकों का हार्दिक आभारी हूँ।
जय हिंद।
राजकुमार, भा.पु.से.
पुलिस महानिरीक्षक